श्री फतेहगढ़ साहिब/14 नवंबर:
(रविंदर सिंह ढींडसा)
विश्व जागृति मिशन सरहिंद की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन ने मीडिया को जानकारी दी कि शंकरा आई हॉस्पिटल, लुधियाना के सहयोग से 27वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 23 नवंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुरु कृपा सेवा संस्थान, सिनेमा रोड, सिरहिंद मंडी में लगाया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क आंखों के लेंस की सुविधा प्रदान करना है।मिशन के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ने आम जनता से अपील की के अधिक से अधिक मरीज इस निःशुल्क सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।