हरयाणा

हरियाणा ने खोली सीमाएं, कई दिनों के बाद अंबाला-चंडीगढ़ एनएच पर यातायात शुरू

March 05, 2024

अम्बाला, 5 मार्च

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे लगातार कई दिनों तक बंद रहा। अब पुलिस ने इस हाईवे की एक लेन खोल दी है।अंबाला प्रशासन ने देर रात अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के दोनों तरफ सिंगल लेन खोल दी है। देर रात तक यहां से आवागमन शुरू हो गया।

अंबाला पुलिस ने जेसीबी मशीनों की मदद से इस रास्ते को खोल दिया है।अब लोगों को राहत मिली है। बता दें कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने पंजाब से आने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया था।

पुलिस ने पंजाब से आने वाले दो रूट अमृतसर-दिल्ली रूट और चंडीगढ़-दिल्ली रूट को 13 फरवरी से पूरी तरह से बंद कर दिया था. इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शंभू टोल प्लाजा से अमृतसर-दिल्ली हाईवे पूरी तरह से बंद है, जबकि दूसरा अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग भी बंद है।

पंजाब से आने वाले सभी रास्ते 20 दिन से ज्यादा समय से बंद हैं। इन सभी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल हमेशा मौजूद रहता है। क्योंकि किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है।लेकिन अब किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से नहीं, बल्कि बस, ट्रेन या अन्य साधनों से दिल्ली जाएंगे।

इस संबंध में प्रशासन ने जहां पहले कुरूक्षेत्र के शाहाबाद के पास लगे बैरियर को हटा दिया था, वहीं अब अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग को दोनों तरफ से सिंगल लाइन बनाकर खोल दिया गया है।

 

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

लोकसभा चुनाव: गुरुग्राम में 20 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, 381 एफआईआर दर्ज

लोकसभा चुनाव: गुरुग्राम में 20 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, 381 एफआईआर दर्ज

नूंह बस हादसा: मृतकों में 7 लोग होशियारपुर से संबंधित हैं

नूंह बस हादसा: मृतकों में 7 लोग होशियारपुर से संबंधित हैं

'टीम की सफलता में योगदान देने से बहुत संतुष्टि मिली', हरियाणा के फॉरवर्ड शशि खासा कहते

'टीम की सफलता में योगदान देने से बहुत संतुष्टि मिली', हरियाणा के फॉरवर्ड शशि खासा कहते

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से गिरी, तीन घायल

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से गिरी, तीन घायल

हरियाणा में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले YouTubers ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाई

हरियाणा में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले YouTubers ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाई

हरियाणा में बस पलटने से पांच स्कूली बच्चों की मौत

हरियाणा में बस पलटने से पांच स्कूली बच्चों की मौत

जेजेपी के हरियाणा प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

जेजेपी के हरियाणा प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

कांग्रेस, इनेलो ने अभी तक गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की नहीं की घोषणा

कांग्रेस, इनेलो ने अभी तक गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की नहीं की घोषणा

लोकसभा चुनाव: हरियाणवी गायक एमडी रॉकस्टार गुरुग्राम में युवा मतदाताओं को प्रेरित करेंगे

लोकसभा चुनाव: हरियाणवी गायक एमडी रॉकस्टार गुरुग्राम में युवा मतदाताओं को प्रेरित करेंगे

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  --%>