चंडीगढ़

संजय सिंह की जमानत पर भगवंत मान ने कहा - सत्य की हमेशा जीत होती है

April 02, 2024

....संजय सिंह को बिना कोई सबूत के आधार पर जेल भेजा गया, भाजपा का मकसद सिर्फ आप नेताओं को परेशान करना है

...कहा - भाजपा की झूठ का अब अंत होने वाला है, इस चुनाव में जनता हिसाब करेगी

चंडीगढ़, 2 अप्रैल :  आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। सत्य को दबाया जा सकता है, परेशान किया जा सकता है लेकिन हराया नहीं जा सकता। सत्य कभी मरता नहीं।

मान ने कहा कि संजय सिंह को बिना कोई सबूत के आधार पर ईडी ने गिरफ्तार किया और छह महीने तक जेल में रखा, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि उनके खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं है इसलिए उन्हें जमानत दी जाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद जांच करना नहीं, उनका मकसद आप नेताओं को परेशान करना है और आम आदमी पार्टी को रोकना है। संजय सिंह को भी परेशान करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठ का अब पर्दाफाश हो गया है। उसके झूठ का अब अंत होने वाला है। इस चुनाव में देश की जनता भाजपा की तानाशाही और गुंडागर्दी का हिसाब करेगी और बुरी तरह हराकर उसे सत्ता से बाहर करेगी।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने वृक्षारोपण अभियान

यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के बाद 10,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा था

प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढी की अध्यक्षता में बसपा की नवगठित कार्यकारिणी घोषित - रणधीर सिंह बेनीवाल

प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढी की अध्यक्षता में बसपा की नवगठित कार्यकारिणी घोषित - रणधीर सिंह बेनीवाल

चंडीगढ़ में मिला स्वाइन फ्लू का पहला केस, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़ में मिला स्वाइन फ्लू का पहला केस, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़ नगर निगम की सामान्य बैठक शुरू हो गई

चंडीगढ़ नगर निगम की सामान्य बैठक शुरू हो गई

पंजाब नगर परिषद चुनाव: आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

पंजाब नगर परिषद चुनाव: आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

एमडी सुखविंदर सिंह सेखों ने 'देश सेवक' के जीएम-कम-रेजिडेंट एडिटर चेतन शर्मा की माता जी श्रीमती नंद रानी के निधन पर उनके परिवार के साथ दुख साझा किया

एमडी सुखविंदर सिंह सेखों ने 'देश सेवक' के जीएम-कम-रेजिडेंट एडिटर चेतन शर्मा की माता जी श्रीमती नंद रानी के निधन पर उनके परिवार के साथ दुख साझा किया

'देश सेवक' के जीएम सह स्थानीय संपादक चेतन शर्मा को गहरा सदमा, मां का निधन

'देश सेवक' के जीएम सह स्थानीय संपादक चेतन शर्मा को गहरा सदमा, मां का निधन

'देश सेवक' के जीएम सह रेजिडेंट संपादक चेतन शर्मा माता नंद रानी को श्रद्धांजलि देते हुए

'देश सेवक' के जीएम सह रेजिडेंट संपादक चेतन शर्मा माता नंद रानी को श्रद्धांजलि देते हुए

प्रशासन ने रायपुर खुर्द में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया

प्रशासन ने रायपुर खुर्द में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया

भोला ड्रग्स मामले में आज अहम सुनवाई होगी

भोला ड्रग्स मामले में आज अहम सुनवाई होगी

  --%>