चंडीगढ़

बैसाखी के अवसर पर डीबीयू के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने  भेंट की पगड़ियां 

April 15, 2024

 

श्री फतेहगढ़ साहिब/15 अप्रैल:
(रविंदर सिंह ढींडसा)

गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं सेक्टर 8-सी, चंडीगढ़ में सुखजिंदर सिंह बहल (अध्यक्ष), भूपिंदर सिंह (महासचिव), सतनाम सिंह रंधावा (संयोजक) की देखरेख में खालसा स्थापना दिवस और बैसाखी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चंडीगढ़ के 82 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने मुख्य सेवादार की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पगड़ियां भेंट की और सिख धर्म अपनाने तथा पगड़ी के महत्व के बारे में प्रेरित किया। डॉ. जोरा सिंह ने कहा कि बलिदान से भरपूर सिख इतिहास हमारे रोम-रोम में समाया हुआ है।इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में रागी व ढाडी जत्थों ने संगत को खालसा के बलिदानी इतिहास से जोड़ा। इस पगड़ी प्रतियोगिता में श्री गुरु हरकृष्ण सी.से. पब्लिक स्कूल सेक्टर 40-सी, श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल 35-बी और भाई जैता जी फाउंडेशन प्लॉट नं.1 सेक्टर 28-ए चंडीगढ़ के छात्रों ने भाग लिया। 7 से 11 आयु वर्ग में गुरप्रताप सिंह पुत्र जसबीर सिंह (प्रथम स्थान), सुखमनप्रीत सिंह पुत्र हरसिमरनजीत सिंह (दूसरा स्थान) और सहजदीप सिंह पुत्र दविंदर सिंह को तीसरा स्थान मिला।12 से 17 आयु वर्ग में शरणजीत कौर बेटी भूपिंदर सिंह और गुरबीर सिंह पुत्र जगतार सिंह (प्रथम स्थान) और अर्शदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह (दूसरा स्थान) और प्रदीप सिंह पुत्र केवल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को डा. ज़ोरा सिंह ने पगड़ियां भेंट की। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी ने डा. ज़ोरा सिंह की सेवा की सराहना करते हुए उनके विशेष सम्मान किया। गुरुद्वारे में गुरु का लंगर भी बरताया गया।

 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

 तहसीलदारों के बाद अब 191 पुलिस मुंशियों के तबादले ; भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की कवायद तेज़: हरपाल चीमा

 तहसीलदारों के बाद अब 191 पुलिस मुंशियों के तबादले ; भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की कवायद तेज़: हरपाल चीमा

पंजाब राज भवन में मनाया गया बिहार स्थापना दिवस

पंजाब राज भवन में मनाया गया बिहार स्थापना दिवस

चंडीगढ़ कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन टास्क फोर्स पर पहली बैठक आयोजित

चंडीगढ़ कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन टास्क फोर्स पर पहली बैठक आयोजित

चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के आगामी चुनावों के संबंध में बैठक निर्धारित* 

चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के आगामी चुनावों के संबंध में बैठक निर्धारित* 

'युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक, आने वाले दिनों में पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त होगा - हरपाल चीमा

'युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक, आने वाले दिनों में पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त होगा - हरपाल चीमा

ईएलसी और डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ ने मॉक संसद 'जनसंसद' का आयोजन किया

ईएलसी और डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ ने मॉक संसद 'जनसंसद' का आयोजन किया

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार पोर्श कार ने दो पहिया वाहन सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार पोर्श कार ने दो पहिया वाहन सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत

डी.ए.वी. कॉलेज, सेक्टर 10, नोएडा ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपना जलवा बिखेरा

डी.ए.वी. कॉलेज, सेक्टर 10, नोएडा ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपना जलवा बिखेरा

राहुल गांधी का करीबी पंजाब में चल रहे नशे के विरुद्ध अभियान को रोकने की कर रहा है साज़िश : मलविंदर कंग

राहुल गांधी का करीबी पंजाब में चल रहे नशे के विरुद्ध अभियान को रोकने की कर रहा है साज़िश : मलविंदर कंग

सहायता प्राप्त कॉलेज गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने 6वें वेतन आयोग का समर्थन करने के लिए यू.टी. अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

सहायता प्राप्त कॉलेज गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने 6वें वेतन आयोग का समर्थन करने के लिए यू.टी. अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

  --%>