पंजाबी

16 मई को अरविंद केजरीवाल अमृतसर की पवित्र धरती से करेंगे पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत

May 15, 2024

रोड शो के बाद केजरीवाल दरबार साहिब में माथा टेकेंगे

जेल से निकलने के बाद कल पहली बार पंजाब आएंगे केजरीवाल, उनके आने से पार्टी के प्रचार अभियान को मिलेगा बल, कार्यकर्ताओं का भी बढ़ेगा हौसला

चंडीगढ़/अमृतसर, 15 मई :  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल 16 मई को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पंजाब में सबसे पहले वह अमृतसर पहुंचेंगे और यहां की पवित्र धरती से वह पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 16 मई की शाम 6 बजे अमृतसर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक बड़ा रोड शो करेंगे। इस रोड शो में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेंगे और पूजा अर्चना करेंगे।

जेल से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल का पंजाब का यह पहला दौरा है। उनके आने से पार्टी के प्रचार अभियान को बल मिलेगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का भी हौसला बढ़ेगा। उनके प्रचार अभियान में शामिल होने से मुख्यमंत्री भगवंत मान के मिशन पंजाब 13-0 को भी मजबूती मिलेगी।

जेल में रहने के बावजूद भी केजरीवाल पंजाब की राजनीतिक स्थिति से वाकिफ हैं क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में उनसे दो बार मुलाकात की थी और पंजाब समेत अन्य राज्यों के राजनीतिक माहौल के बारे मे उनको जानकारी दी थी।

जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गया है। अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खबर सुनते ही पार्टी के सभी नेताओं ने अपनी राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

पंजाब में कल से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

पंजाब में कल से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

देश भगत विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया

देश भगत विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया

प्रवासी मजदूर ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी

प्रवासी मजदूर ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी

पीएसपीसीएल के एचआरडी विंग ने सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया

पीएसपीसीएल के एचआरडी विंग ने सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में करवाई गई एबैकस प्रतियोगिता

देश भगत ग्लोबल स्कूल में करवाई गई एबैकस प्रतियोगिता

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में बैच 2024 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में बैच 2024 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत

3 करोड़ रुपए और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार

3 करोड़ रुपए और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार

चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सुरजीत पातर के परिवार को किया सम्मानित 

चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सुरजीत पातर के परिवार को किया सम्मानित 

आज फिर एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, वकील के जरिए एसआईटी को भेजा जवाब

आज फिर एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, वकील के जरिए एसआईटी को भेजा जवाब

जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका, खेल ट्रायल चार अगस्त को

जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका, खेल ट्रायल चार अगस्त को

  --%>