लुधियाना , 5 जून, 2025
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
बरसट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उप-चुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के लिए पूरी निष्ठा और योजनाबद्ध तरीके से काम करने की अपील की और लोगों को बूथ स्तर पर घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों, जनकल्याण कार्यों और संजीव अरोड़ा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रेरित किया।
बरसट ने कहा कि आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा बुद्धिमान, ईमानदार और जमीन से जुड़े नेता हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में संजीव अरोड़ा ने हमेशा लुधियाना और पंजाब के लोगों के लिए आवाज उठाई है। संजीव अरोड़ा का लोगों से जुड़ाव और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा के प्रति लोगों के प्यार और विश्वास को देखते हुए यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान अनुकरणीय कार्य किया है। आज लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। खेतों को नहरी पानी मिल रहा है। युवाओं को बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार समेत हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए एक 'युद्ध नशयां विरुद्ध' अभियान चलाया है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं और लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।
इस अवसर पर वार्ड नं. 64 से गुरमीत सिंह, वार्ड नं. 62 से बलराज सिंह, वार्ड नं. बलजिंदर कौर, सोमपाल, करण सिंह भल्ला, तिरलोचन सिंह बेदी, अमनदीप सिंह बेदी, जसपाल दत्ता और 65 से अन्य वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।