हरयाणा

चारु डांस अकैडमी पंचकूला की छात्राओं ने गोवा में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हरियाणा और ट्राइसिटी का नाम किया रोशन

June 07, 2025

पंचकूला, 7 जून 2025:

चारु डांस अकैडमी, पंचकूला की प्रतिभाशाली छात्राओं ने गोवा के कला अकादमी, पणजी में 2 जून से 5 जून 2025 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर हरियाणा और पूरे ट्राइसिटी क्षेत्र को गर्व महसूस कराया।

जनाया, तिष्य, एलीना, पूजा, तनिष्का, आराध्या, भावना और प्रिशा ने प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए शास्त्रीय, अर्ध-शास्त्रीय, बॉलीवुड और हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।

इन सभी बच्चों ने प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीतकर मंच पर अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय नृत्य की प्रशिक्षक थीं चारु डांस अकैडमी की संस्थापक और गुरु श्रीमती चारु शर्मा, जबकि बॉलीवुड नृत्य का प्रशिक्षण श्री सौरभ द्वारा दिया गया, जिनकी रचनात्मक कोरियोग्राफी ने प्रस्तुतियों में विशेष रंग भरा।

इस प्रतियोगिता में श्रीमती चारु शर्मा को उनके उत्कृष्ट निर्देशन और नृत्य संयोजन के लिए “सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार (Best Choreography Award)” से भी सम्मानित किया गया, जो कि पूरे पंचकूला और डांस अकैडमी के लिए एक और गौरव का क्षण रहा।

इस अवसर पर श्रीमती चारु शर्मा ने कहा,
“मेरे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उनकी मेहनत, समर्पण और नृत्य के प्रति प्रेम ने यह मुकाम हासिल किया है। साथ ही मैं श्री सौरभ का भी आभार व्यक्त करती हूँ, जिनकी बॉलीवुड कोरियोग्राफी ने प्रस्तुतियों को और भी शानदार बना दिया।”

चारु डांस अकैडमी निरंतर नई प्रतिभाओं को संवारने और भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य शैलियों को आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

एनआईए ने गुरुग्राम के 2 क्लबों पर ग्रेनेड हमलों के मामले में गोल्डी बरार और 4 अन्य के खिलाफ आरोप दायर किए

एनआईए ने गुरुग्राम के 2 क्लबों पर ग्रेनेड हमलों के मामले में गोल्डी बरार और 4 अन्य के खिलाफ आरोप दायर किए

कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय का निर्माण समय पर पूरा किया जाए: हरियाणा के मुख्यमंत्री

कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय का निर्माण समय पर पूरा किया जाए: हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा ने सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के लिए 621 पंचायतों को नामित किया

हरियाणा ने सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के लिए 621 पंचायतों को नामित किया

हरियाणा कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित करेगा

हरियाणा कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित करेगा

मेगा हेल्थ कैंप में 200 से अधिक लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

मेगा हेल्थ कैंप में 200 से अधिक लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

पंचकूला में परिवार ने खुदकुशी की: तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, पुलिस को वित्तीय कारणों का संदेह

पंचकूला में परिवार ने खुदकुशी की: तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, पुलिस को वित्तीय कारणों का संदेह

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने शिक्षक द्वारा छात्र पर हमले का संज्ञान लिया

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने शिक्षक द्वारा छात्र पर हमले का संज्ञान लिया

भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले खतरनाक हैं: हरियाणा के मंत्री

भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले खतरनाक हैं: हरियाणा के मंत्री

हरियाणा के पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी

हरियाणा के पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी

स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदान से जुड़ी जागरूकता को मिला बढ़ावा

स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदान से जुड़ी जागरूकता को मिला बढ़ावा

  --%>