राजनीति

अंतर्कलह और गुटबाजी से तंग आकर कांग्रेस छोड़ ‘आप’ में लौटे पार्षद सनी मास्टर

June 07, 2025

लुधियाना, 7 जून

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कुछ दिन पहले आप छोड़कर कांग्रेस में गए वार्ड नंबर- 58 से पार्षद सतनाम सिंह सनी मास्टर शनिवार को कांग्रेस छोड़कर दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी के भांजे परमवीर सिंह रौनी ने भी पार्टी में घर-वापसी की।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंध ने पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया और विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में सनी मास्टर और रौनी की 
औपचारिक तौर पर पार्टी में दोबारा शामिल कराकर उनकी घर-वापसी कराई। 

पार्टी में वापस आने के बाद सनी मास्टर ने कहा, "कांग्रेस में मेरा मन नहीं लग रहा था। वहां सिर्फ अंतर्कलह और गुटबाजी है। आम लोगों की कोई पूछ नहीं है। वहां जाने के बाद मुझे अपनी ग़लती का एहसास हुआ, फिर मैंने आज वापस आने का फैसला किया। मुझे दोबारा पार्टी में शामिल करने के लिए मैं अपने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पूरे पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।"

कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंध ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में आमलोगों के लिए जगह नहीं है। आम आदमी पार्टी ही आमलोगों की असली पार्टी है। यह पार्टी आम घरों के लोगों को विधायक और मंत्री बनने का मौका देती है। ऐसा रिवायती पार्टियों में कभी संभव नहीं है।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पंजाब के आमलोगों और गरीबों के लिए ऐतिहासिक काम किया है। मान सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा का लाभ ज्यादातर गरीबों को ही मिल रहा है। वहीं कांग्रेस नेताओं को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। वे कुर्सी के लिए रोज आपस में लड़ते रहते हैं। गरीबों का भला सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों को नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों को नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

'लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत': राहुल के 'वोट मिटाने' के दावे पर प्रियंका गांधी

'लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत': राहुल के 'वोट मिटाने' के दावे पर प्रियंका गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बूथों पर 'सुनियोजित' तरीके से वोट काटे जाने का दावा किया, कानूनी प्रक्रिया के सवाल को टाला

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बूथों पर 'सुनियोजित' तरीके से वोट काटे जाने का दावा किया, कानूनी प्रक्रिया के सवाल को टाला

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश ने संविदा कर्मियों को 5,000 रुपये हस्तांतरित किए

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश ने संविदा कर्मियों को 5,000 रुपये हस्तांतरित किए

राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 301 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 301 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

आप गोवा जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में, कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए तालुका प्रभारी नियुक्त

आप गोवा जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में, कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए तालुका प्रभारी नियुक्त

'फोटो खिंचवाने के लिए पंजाब, बाढ़ सहायता के लिए हिमाचल': भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

'फोटो खिंचवाने के लिए पंजाब, बाढ़ सहायता के लिए हिमाचल': भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

  --%>