राजनीति

लोगों से अपील- संजीव अरोड़ा को जिताकर विधानसभा भेजें, हम मिलकर लुधियाना वेस्ट को लुधियाना बेस्ट बनाएंगे

June 17, 2025

चंडीगढ़, 17 जून

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। मंगलवार को पंजाब रोडवेज पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

यूनियन के अध्यक्ष परमिंदर सिंह भुट्टा ने यह घोषणा की। उनके साथ शाम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास मौडगिल, डिपो अध्यक्ष जगदीप सिंह, डिपो कैशियर अरविंदर सिंह, डिपो सचिव सरबजीत सिंह भी पार्टी में शामिल हुए।

वहीं महादेव सेना पंजाब के अध्यक्ष नरेश कपूर (लड्डू) भी अपने साथियों विशाल मल्होत्रा, राज कौशल, अश्विन चावला, देव, प्रिंस, नितीश, गुरमीत बुलारा, भाविश कपूर, संदीप कुमार, सन्नी, अंकुश शर्मा, अनिल शर्मा, बिल्ला, मोनू रूपल, सुनील राज, लखविंदर लक्खी, सिमी चोपड़ा, इकबाल कौर, सुखविंदर कौर के साथ आप में शामिल हुए।

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री लालजीज सिंह भुल्लर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और आप नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

आप में शामिल हुए सभी लोगों ने कहा कि हमने एक ईमानदार और विकास की राजनीति को मजबूत करने का फैसला किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के हर फैसले और नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

अमन अरोड़ा ने दावा किया कि इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर उपचुनाव का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी। पंजाब के लोगों ने हमारा काम देखा है और जानते हैं कि आम आदमी पार्टी अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को जिताकर विधानसभा भेजें। हम मिलकर लुधियाना वेस्ट को लुधियाना बेस्ट बनाएंगे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा, उज्जैन सिंहस्थ मेले की तैयारियाँ तेज़

मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा, उज्जैन सिंहस्थ मेले की तैयारियाँ तेज़

खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखकर SIR पर चर्चा की मांग की

खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखकर SIR पर चर्चा की मांग की

उत्तराखंड बादल फटना: मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

उत्तराखंड बादल फटना: मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में मर्चेंट शिपिंग संशोधन विधेयक पारित

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में मर्चेंट शिपिंग संशोधन विधेयक पारित

बिहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने पर 7 बीएलओ निलंबित

बिहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने पर 7 बीएलओ निलंबित

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बिहार के मूल निवासियों के लिए 84.4 प्रतिशत शिक्षण पद आरक्षित किए

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बिहार के मूल निवासियों के लिए 84.4 प्रतिशत शिक्षण पद आरक्षित किए

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

सच्चा भारतीय कौन है, यह तय करना न्यायपालिका का काम नहीं: प्रियंका गांधी

सच्चा भारतीय कौन है, यह तय करना न्यायपालिका का काम नहीं: प्रियंका गांधी

बिहार एसआईआर पर गतिरोध जारी रहने के कारण लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित

बिहार एसआईआर पर गतिरोध जारी रहने के कारण लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित

  --%>