वुंग ताऊ, 21 जून
वियतनाम के वुंग ताऊ में चल रही अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला अंडर-23 पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने कुल 10 पदक जीते।
कौशल और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला कुश्ती टीम ने सभी 10 भार वर्गों में चार स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीतकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया।
50 किलोग्राम वर्ग में प्रियांशी प्रजापत, 55 किलोग्राम वर्ग में रीना, 68 किलोग्राम वर्ग में सृष्टि और 76 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते।
नेहा शर्मा ने 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, 62 किलोग्राम वर्ग में प्रगति, 65 किलोग्राम वर्ग में शिक्षा, 59 किलोग्राम वर्ग में तन्वी और 72 किलोग्राम वर्ग में ज्योति बेरवाल ने रजत पदक जीते।
हिनाबेन खलीफा ने 53 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता।