राजनीति

प्रसिद्ध उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

July 24, 2025

चंडीगढ़, 24 जुलाई

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को आज एक बड़ी मजबूती मिली है। प्रसिद्ध उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह वीरवार को आधिकारिक रूप से 'आप' में शामिल हो गईं। कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए जानी जाने वाली डॉ. पूजा सिंह का आम आदमी पार्टी में प्रवेश पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

डॉ. पूजा सिंह, जो 2004 से सौंदर्य और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। वह कई राज्यों में 70 से अधिक प्रशिक्षण संस्थान चलाती हैं। उनके संस्थानों ने रोज़गार-उन्मुख प्रशिक्षण और करियर निर्माण के अवसर प्रदान करके हज़ारों महिलाओं, विशेष रूप से वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं के जीवन को बदलने में मदद की है। उनके नेतृत्व में 25,000 से ज़्यादा योग्य छात्राओं को छात्रवृत्तियां भी मिली हैं, जिनमें से कई अब सफल पेशेवर और उद्यमी हैं।

चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा एवं दीपक बाली ने डॉ. पूजा सिंह को आम में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। 

इस अवसर पर बोलते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, "जालंधर की प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. पूजा सिंह का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है। हर वर्ग के लोग आप में शामिल हो रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल की नीतियां एवं विचारधारा सभी लोगों प्रभावित करती है।

अरोड़ा ने कहा कि डॉ. पूजा सिंह हमारे इस विश्वास के अनुरूप काम कर रही हैं कि युवाओं को सिर्फ नौकरी की तलाश ही करनी चाहिए, बल्कि उन्हें नौकरी देने वाला भी बनना चाहिए। उनका पार्टी में शामिल होना हमारे मिशन को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति के माध्यम से आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सबसे शक्तिशाली राजनीतिक मंच प्रदान करता है।

दीपक बाली ने डॉ. पूजा सिंह का परिचय कराया और एक उद्यमी व परिवर्तनकारी समाजसेवी के रूप में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे व्यक्तियों की बहुत जरूरत है, जिनका जीवन दूसरों के उत्थान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में निहित रहा है।

वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. पूजा सिंह ने राजनीति को व्यापक सामाजिक प्रभाव के लिए एक मंच के रूप में उपयोग करने की जरूरत बताई और कहा कि राजनीति हमें लाखों लोगों के जीवन को बदलने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों को देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि आम लोग भी राजनीति में सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद अब मेरा मुख्य ध्यान महिला सुरक्षा और महिलाओं के कौशल विकास पर रहेगा ताकि हर महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बन सके।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों को नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों को नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

'लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत': राहुल के 'वोट मिटाने' के दावे पर प्रियंका गांधी

'लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत': राहुल के 'वोट मिटाने' के दावे पर प्रियंका गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बूथों पर 'सुनियोजित' तरीके से वोट काटे जाने का दावा किया, कानूनी प्रक्रिया के सवाल को टाला

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बूथों पर 'सुनियोजित' तरीके से वोट काटे जाने का दावा किया, कानूनी प्रक्रिया के सवाल को टाला

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश ने संविदा कर्मियों को 5,000 रुपये हस्तांतरित किए

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश ने संविदा कर्मियों को 5,000 रुपये हस्तांतरित किए

राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 301 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 301 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

आप गोवा जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में, कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए तालुका प्रभारी नियुक्त

आप गोवा जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में, कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए तालुका प्रभारी नियुक्त

'फोटो खिंचवाने के लिए पंजाब, बाढ़ सहायता के लिए हिमाचल': भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

'फोटो खिंचवाने के लिए पंजाब, बाढ़ सहायता के लिए हिमाचल': भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

  --%>