सियोल, 3 सितंबर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को फिर से रूस आने का न्योता दिया। एक रूसी रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बीजिंग में एक सैन्य परेड से इतर द्विपक्षीय बैठक की।
किम अब तक दो बार, 2019 और 2023 में, पुतिन के साथ बातचीत के लिए रूस का दौरा कर चुके हैं।
बातचीत के दौरान किम ने यूक्रेन के खिलाफ मास्को के युद्ध में सहायता के लिए रूस में तैनात उत्तर कोरिया के सैनिकों की सराहना करने के लिए पुतिन को धन्यवाद भी दिया।
इसके बाद उन्होंने रूस की मदद के लिए "हर संभव" प्रयास करने का संकल्प लिया।
पिछले साल अक्टूबर से, उत्तर कोरिया ने रूस के युद्ध प्रयासों में सहायता के लिए लगभग 13,000 सैनिक और पारंपरिक हथियार भेजे हैं।