गंगटोक, 12 सितंबर
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए।
गेजिंग के पुलिस अधीक्षक शेरिंग शेरपा के अनुसार, भूस्खलन में कई घर बह जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान भीम प्रसाद लिंबू (53), उनकी बहन अनीता लिंबू (46), उनके दामाद बिमल राय (50) और उनकी सात वर्षीय पोती अंजल राय के रूप में हुई है।
पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से रात भर चलाए गए साहसिक बचाव अभियान में दो महिलाओं को जीवित बाहर निकाला गया।