नई दिल्ली, 25 सितंबर
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत से 2,00,000 यूनिट निर्यात का एक महत्वपूर्ण आंकड़ा हासिल कर लिया है।
होंडा ने भारत में अपने निर्यात परिचालन की शुरुआत पड़ोसी बाज़ारों में सीमित यूनिट भेजने के साथ की थी।
पहली 50,000 यूनिट 2021 तक मुख्य रूप से पड़ोसी दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) देशों को निर्यात की गईं।
निर्यात एचसीआईएल की व्यावसायिक और राजस्व रणनीति का एक अभिन्न अंग है, और हम आगे भी इस क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए समर्पित हैं और अपने घरेलू बाज़ार और वैश्विक ग्राहकों, दोनों की सेवा कर रहे हैं।
होंडा कार्स इंडिया ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय परिचालन में होंडा की मज़बूत विनिर्माण क्षमताओं और दुनिया भर के ग्राहकों को उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।