14 अक्टूबर 2025
डॉक्टर प्रिंस मेहरा एक जाना माना नाम जिसे लोग ट्राई सिटी में बर्डमैन के नाम से जानते हैं। डॉक्टर प्रिंस मेहरा को इंडिया न्यूज़ मीडिया काउंसिल ने उनकी 35 सालो की सेवा को देखते हुए डॉक्टरेट 2025 के लिए सम्मानित किया। डॉक्टर प्रिंस मेहरा को पहले भी चार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस डॉक्टरेट को मिलाकर अब तक डॉक्टर प्रिंस मेहरा पांच डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। डॉक्टर प्रिंस मेहरा घायल पंछियों का इलाज करते हैं और मृत पंछियों का दाह संस्कार करते हैं। डॉक्टर प्रिंस मेहरा 2011 से अब तक 1400 के करीब मृतक पंछियों का संस्कार कर चुके हैं। और 1350 घायल पंछियों का इलाज करके उनको आजाद कर चुके हैं।