कोलकाता, 23 अक्टूबर
कोलकाता के सरकारी एस.एस.के.एम. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
शहर के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना बुधवार को अस्पताल परिसर में हुई और पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता इलाज के लिए एस.एस.के.एम. के बाह्य रोगी विभाग में आई थी।
इस सप्ताह की शुरुआत में, पश्चिम बंगाल पुलिस से जुड़े एक ट्रैफिक होमगार्ड को कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के उलुबेरिया स्थित एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला जूनियर डॉक्टर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी होमगार्ड ने महिला जूनियर डॉक्टर को बलात्कार की धमकी भी दी थी।