Saturday, July 27, 2024  

ਪੰਜਾਬ

फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

April 22, 2024

.....बीजेपी के कद्दावर नेता संतोख सिंह गुमटाला हुए आप में शामिल

....अकाली दल और कांग्रेस के प्रमुख नेता, जंडियाला गुरू नगर कौंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कौंसिलर और भाजपा के कई पदाधिकारी हुए 'आप' में शामिल

....फरीदकोट में अकाली दल को लगा बड़ा झटका, रणधीर सिंह थराज समेत कई प्रमुख नेता हुए 'आप' में शामिल

....मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं का ‘आप’ परिवार में किया स्वागत

....कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ., विधायक बलकार सिंह सिद्धू और अमृतपाल सिंह सुखानन्द भी रहे उपिस्थत

....पूर्व एआईजी रणधीर सिंह उप्पल भी ‘आप’ में हुए शामिल


चंडीगढ़, 22 अप्रैल :  आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को सोमवार को उस समय बड़ी ताकत मिली जब लोकसभा चुनाव से पहले कई अकाली, कांग्रेस और भाजपा नेता अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल हो गए।

रणधीर सिंह थराज, जिला अध्यक्ष एससी विंग मोगा और ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन के चेयकमैन हैं, वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ परमजीत कौर धालीवाल (सरपंच और महिला विंग मोगा की उपाध्यक्ष), हरिंदर सिंह भाटिया (एमसी उम्मीदवार), एमसी परमजीत सिंह कैंथ (कांग्रेस) और बलविंदर सिंह भी पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आधिकारिक तौर पर सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आप विधायक (बाघा पुराना) अमृतपाल सिंह सुखानंद और विधायक (रामपुरा फूल) बलकार सिंह भी मौजूद थे।

अकाली और कांग्रेस नेताओं के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता भी आप में शामिल हुए। संतोख सिंह गुमटाला राष्ट्रीय सचिव भाजपा एससी मोर्चा, सविंदर सिंह छज्जलवड्डी सदस्य कोर कमेटी और राज्य सचिव पंजाब भाजपा एससी मोर्चा, मंगा सिंह महला एडजैक्टिव सदस्य भाजपा एससी मोर्चा पंजाब, रणजीत सिंह नत्थूचक उपाध्यक्ष भाजपा एससी मोर्चा तरनतारन, कुलदीप सिंह पिलोवाल एडजैक्टिव सदस्य भाजपा एससी मोर्चा पंजाब और रणधीर सिंह उप्पल (सेवानिवृत्त उप सहायक पुलिस महानिरीक्षक) आप में शामिल हुए।

एक अन्य ज्वाइनिंग में, जंडियाला गुरु के नगर परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार लवली, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरा और पार्षद आशु विनायक ने आप कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। भगवंत मान ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि वह इन सभी नेताओं के आम आदमी पार्टी को समर्थन की सराहना करते हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए, आप मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जंडियाला गुरु नगर परिषद के समर्थन से खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने दो साल में बेमिसाल काम किया है। इसलिए लोकसभा से पहले बड़ी संख्या में लोग आप में शामिल हो रहे हैं। इसका मतलब है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में भी उसी जीतेगी जैसे हमने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि आप सरकार को हर समुदाय और समाज के हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है क्योंकि हमने बिना किसी भेदभाव के आम लोगों के लिए काम किया है। आप सरकार में हर आम आदमी को समान सुविधाएं और अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह तय है कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

पंजाब में कल से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

पंजाब में कल से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

देश भगत विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया

देश भगत विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया

प्रवासी मजदूर ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी

प्रवासी मजदूर ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी

पीएसपीसीएल के एचआरडी विंग ने सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया

पीएसपीसीएल के एचआरडी विंग ने सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में करवाई गई एबैकस प्रतियोगिता

देश भगत ग्लोबल स्कूल में करवाई गई एबैकस प्रतियोगिता

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में बैच 2024 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में बैच 2024 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत

3 करोड़ रुपए और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार

3 करोड़ रुपए और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार

चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सुरजीत पातर के परिवार को किया सम्मानित 

चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सुरजीत पातर के परिवार को किया सम्मानित 

आज फिर एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, वकील के जरिए एसआईटी को भेजा जवाब

आज फिर एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, वकील के जरिए एसआईटी को भेजा जवाब

जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका, खेल ट्रायल चार अगस्त को

जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका, खेल ट्रायल चार अगस्त को