Saturday, July 27, 2024  

ਪੰਜਾਬ

जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

April 23, 2024

रॉबिन सांपला की जालंधर के युवाओं में मजबूत पकड़, उनके पार्टी छोड़ने से बीजेपी होगी और कमजोर

सीएम भगवंत मान और विधायक रमन अरोड़ा ने रॉबिन सांपला का ‘आप’ में किया स्वागत

आम आदमी पार्टी आम लोगों, गरीबों और दलितों की पार्टी, भगवंत मान की सरकार पंजाब के हर वर्ग के लिए कर रही है काम: रॉबिन सांपला

चंडीगढ़, 23 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को मंगलवार जालंधर में उस समय ओर मजबूती मिली, जब भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए। रॉबिन सांपला जालंधर के बड़े युवा एससी नेता हैं, जिनकी युवाओं के बीच अच्छी खासी पकड़ है।

सीएम भगवंत मान ने पूर्व मंत्री विजय सांपला के करीबी रिश्तेदार रॉबिन सांपला को आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रॉबिन सांपला का आप परिवार में स्वागत किया। रॉबिन सांपला का समर्थन जालंधर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को और मजबूत करेगा।

वहीं उनके भाजपा छोड़ने से पार्टी जालंधर में और कमजोर हो जाएगी। रॉबिन सांपला भाजपा के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष भी थे और उनके जाने का मतलब यह भी है कि भाजपा को जालंधर में महत्वपूर्ण वोट शेयर का नुकसान होगा। जालंधर की हॉट सीट पर आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने पवन कुमार टीनू को जालंधर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद रॉबिन सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी वह पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के साथ डट कर खड़ी है। आम आदमी पार्टी आम आदमी, गरीबों और दलितों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार बिना किसी भेदभाव के पंजाब के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका कोई महत्व नहीं है। वह केवल भ्रष्ट नेताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुए हैं और वह लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दर्ज करवाने के लिए जालंधर में दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

पंजाब में कल से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

पंजाब में कल से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

देश भगत विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया

देश भगत विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया

प्रवासी मजदूर ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी

प्रवासी मजदूर ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी

पीएसपीसीएल के एचआरडी विंग ने सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया

पीएसपीसीएल के एचआरडी विंग ने सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में करवाई गई एबैकस प्रतियोगिता

देश भगत ग्लोबल स्कूल में करवाई गई एबैकस प्रतियोगिता

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में बैच 2024 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में बैच 2024 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत

3 करोड़ रुपए और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार

3 करोड़ रुपए और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार

चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सुरजीत पातर के परिवार को किया सम्मानित 

चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सुरजीत पातर के परिवार को किया सम्मानित 

आज फिर एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, वकील के जरिए एसआईटी को भेजा जवाब

आज फिर एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, वकील के जरिए एसआईटी को भेजा जवाब

जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका, खेल ट्रायल चार अगस्त को

जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका, खेल ट्रायल चार अगस्त को