Saturday, July 27, 2024  

ਪੰਜਾਬ

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए प्रचार किया

May 30, 2024

होशियारपुर/चंडीगढ़, 30 मई 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए प्रचार किया। संजय सिंह ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

भाषण के दौरान संजय सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित पंजाब के लोगों को धमका रहे हैं कि  4 जून को वे पंजाब में आप सरकार को गिरा देंगे और भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे। संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह को पहले पंजाब का इतिहास पढ़ना चाहिए। पंजाब के लोग जब नादिर शाह के सामने नहीं झुके तो अमित शाह क्या चीज है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने पंजाब के किसानों को बहुत दुख पहुंचाया। 750 की जान चली गई। इस चुनाव में आप लोग भाजपा से किसान आंदोलन का बदला ले लो और बुरी तरह हरा दो ताकि उन्हें पंजाब से पंगा लेने का मतलब समझ आ जाए।

संजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने बाइक चोर और सोना चोर के बारे में सुना है, लेकिन बीजेपी अलग तरह का चोर गिरोह है। वह पार्टी चोर है। उसने उद्धव ठाकरे से धनुष-बाण और शरद पवार से घड़ी चुरा ली। अब वे आम आदमी पार्टी से 'झाड़ू' चुराना चाहते हैं। लेकिन यह 'झाड़ू' उनका भूत उतार देगा।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा से देश के संविधान और लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा है। भाजपा और आरएसएस के लोग देश का संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। संविधान बनने के बाद उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पुतले जलाए और कहा कि यह संविधान देश के खिलाफ है। मंडल कमीशन की सिफारिश पर आरक्षण लागू होने के समय भी इन्होंने आरक्षण का बहुत विरोध किया था। भाजपा वाले शुरू से ही आरक्षण और संविधान के विरोधी रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा देश में उत्तर कोरिया के किम जोंग उन और रुस के व्लादिमीर पुतिन की तरह भारत में भी तानाशाही सिस्टम लागू करना चाहती है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आपने इसका उदाहरण देखा। इसलिए इस बार भाजपा को हराना देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बहुत जरूरी है।

 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

पंजाब में कल से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

पंजाब में कल से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

देश भगत विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया

देश भगत विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया

प्रवासी मजदूर ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी

प्रवासी मजदूर ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी

पीएसपीसीएल के एचआरडी विंग ने सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया

पीएसपीसीएल के एचआरडी विंग ने सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में करवाई गई एबैकस प्रतियोगिता

देश भगत ग्लोबल स्कूल में करवाई गई एबैकस प्रतियोगिता

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में बैच 2024 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में बैच 2024 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत

3 करोड़ रुपए और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार

3 करोड़ रुपए और 3100 डॉलर के साथ एक गिरफ्तार

चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सुरजीत पातर के परिवार को किया सम्मानित 

चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सुरजीत पातर के परिवार को किया सम्मानित 

आज फिर एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, वकील के जरिए एसआईटी को भेजा जवाब

आज फिर एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, वकील के जरिए एसआईटी को भेजा जवाब

जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका, खेल ट्रायल चार अगस्त को

जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाडियों के लिए सुनहरा मौका, खेल ट्रायल चार अगस्त को