Sunday, November 16, 2025  

ਪੰਜਾਬ

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश

March 11, 2025

चंडीगढ़, 11 मार्च

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाई जाए और इसे समय पर पूरा किया जाए।

यहां अपनी सरकारी आवास पर इंस्टीट्यूट और सिविल अस्पताल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान 21.41 एकड़ क्षेत्र में 418.30 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा और इसमें 300 बिस्तरों का मेडिकल कॉलेज भी होगा, जिसमें मेडिकल छात्रों के लिए वार्षिक 150 सीटें होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मौजूदा मेडिकल अस्पताल कैंपस होशियारपुर में अत्याधुनिक अस्पताल में दो बेसमेंट, ग्राउंड और आठ मंजिलें होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में एक ऑडिटोरियम और सर्विस ब्लॉक, दो बेसमेंट और ग्राउंड और छह मंजिलें होंगी। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हॉस्टल होंगे, जिसका निर्माण भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण के काम में तेजी लाने के लिए अलग-अलग टेंडर आवंटित किए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित जगह पर मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना समय की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस काम को समयबद्ध और तेजी से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

देश भगत यूनिवर्सिटी में वर्तमान अच्छे विनिर्माण अभ्यास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

देश भगत यूनिवर्सिटी में वर्तमान अच्छे विनिर्माण अभ्यास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

देश भगत यूनिवर्सिटी में करवाया शोध उपकरणों में अंतर्दृष्टि पर फैकल्टी डिवल्पमेंट प्रोग्राम 

देश भगत यूनिवर्सिटी में करवाया शोध उपकरणों में अंतर्दृष्टि पर फैकल्टी डिवल्पमेंट प्रोग्राम 

लोगों ने काम की राजनीति को जनादेश दिया, तरनतारन से किया हर वादा पूरा किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत मान

लोगों ने काम की राजनीति को जनादेश दिया, तरनतारन से किया हर वादा पूरा किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय नकली मुद्रा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; 9.99 करोड़ रुपये जब्त

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय नकली मुद्रा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; 9.99 करोड़ रुपये जब्त

विश्व जागृति मिशन सरहिंद द्वारा 27वां निःशुल्क नेत्र लेंस चिकित्सा शिविर घोषित

विश्व जागृति मिशन सरहिंद द्वारा 27वां निःशुल्क नेत्र लेंस चिकित्सा शिविर घोषित

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, पंजाब की AAP ने तरनतारन सीट बरकरार रखी

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, पंजाब की AAP ने तरनतारन सीट बरकरार रखी

पंजाब: आईएसआई समर्थित ग्रेनेड हमला मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

पंजाब: आईएसआई समर्थित ग्रेनेड हमला मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

देश भगत यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट डॉ. संदीप सिंह को रोटरी क्लब के चार्टर से सम्मानित

देश भगत यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट डॉ. संदीप सिंह को रोटरी क्लब के चार्टर से सम्मानित

पंजाब में गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल से जुड़े दो और लोग गिरफ्तार

पंजाब में गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल से जुड़े दो और लोग गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुस्तक 'साडा पंजाब' का पंजाबी संस्करण रिलीज़

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुस्तक 'साडा पंजाब' का पंजाबी संस्करण रिलीज़