Sunday, September 14, 2025  

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के लिए और सरहद पार नशा तस्करी रोकने के लिए 5500 होम गार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी : मुख्यमंत्री

April 25, 2025

चंडीगढ़, 25 अप्रैल

पंजाब में पांच सौ किलोमीटर से अधिक सीमा पर सुरक्षा की दूसरी पंक्ति को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब होम गार्ड्स के सीमावर्ती विंग में 5500 जवानों की भर्ती को मंजूरी दे दी।

इस संबंध में फैसला आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी निवास पर हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर राज्य के प्रति शत्रु ताकतों के नापाक मंसूबों को रोकने के लिए प्रभावी दूसरी रक्षा पंक्ति स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा घेरे को बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस के बॉर्डर विंग में 5500 जवानों को राज्य के सात सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बी.एस.एफ. के पीछे दूसरी सुरक्षा पंक्ति स्थापित करने का यह प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बी.एस.एफ. के जाल से बचने वाले किसी भी तत्व को पकड़ने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य की विशालता को देखते हुए राज्य सरकार को केंद्र से सहायता की आवश्यकता होगी, जिसके लिए वे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के पास मानव शक्ति, हौसला और योग्यता है और अतिरिक्त संसाधनों के लिए भारत सरकार से संपर्क किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस के पास किसी भी तरह के हमले, चाहे वह भेष में हो, को रोकने की इच्छा शक्ति, अनुभव और पेशेवर योग्यता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 5500 होम गार्ड जवानों के अलावा राज्य भर में 400 से अधिक अन्य जवानों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन जवानों को सड़क सुरक्षा बल (एस.एस.एफ.), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एस.डी.आर.एफ.) और अन्य बलों में तैनात किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और युवाओं को नौकरियां प्रदान करने के लिए बहुत जरूरी है।

 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर और अधिकतम मुआवज़ा देने का वादा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर और अधिकतम मुआवज़ा देने का वादा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगभग एक हफ़्ते अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छुट्टी मिल गई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगभग एक हफ़्ते अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छुट्टी मिल गई

पंजाब के राज्यपाल ने कहा, बाढ़ प्रभावित लोगों की पीड़ा कम करने में केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ेगा

पंजाब के राज्यपाल ने कहा, बाढ़ प्रभावित लोगों की पीड़ा कम करने में केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ेगा

प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण कैबिनेट बैठक रद्द

पंजाब के मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण कैबिनेट बैठक रद्द

पंजाब के राज्यपाल ने शिवराज सिंह चौहान को बाढ़ रिपोर्ट सौंपी

पंजाब के राज्यपाल ने शिवराज सिंह चौहान को बाढ़ रिपोर्ट सौंपी

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश जारी; कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश जारी; कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

बाढ़ के मद्देनज़र डीएवीसी की एनएसएस यूनिट ने बाढ़ राहत दान अभियान का आयोजन किया

बाढ़ के मद्देनज़र डीएवीसी की एनएसएस यूनिट ने बाढ़ राहत दान अभियान का आयोजन किया

पंजाब बाढ़: अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ़ोन किया, सहायता का आश्वासन दिया

पंजाब बाढ़: अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ़ोन किया, सहायता का आश्वासन दिया

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए सहायता मांगी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए सहायता मांगी