Monday, September 22, 2025  

ਪੰਜਾਬ

देश भगत यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और शिक्षकों को इसरो स्टार्ट कार्यक्रम के तहत किया गया सम्मानित  

May 06, 2025
श्री फतेहगढ़ साहिब/6 मई:
(रविंदर सिंह ढींडसा)
 
देश भगत यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और कंप्यूटिंग फेकलटी ने 132 छात्रों और 2 फैकल्टी सदस्यों की उपलब्धियों का जश्न मनाया, जिन्होंने इंडियन इनसटयूट आफ रिर्मोट सेंसिंग, देहरादून द्वारा आयोजित अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण  कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस सम्मान समारोह में चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. तेजिंदर कौर और वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान कुल प्रतिभागियों में से सात छात्रों अहमद हुसैन, अमनदीप सिंह, नवजोत सिंह, हरमन सिंह, खुशी, मनीषा रानी, जतिन वर्मा और दो फेकलटी सदस्यों डॉ. गुरिंदर कौर सोढ़ी, रविंदर कौर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए इसरो द्वारा ए+ ग्रेड के साथ मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विज्ञान पर एक व्यावहारिक प्रस्तुति दी, जिसमें अंतरिक्ष अनुसंधान को आगे बढ़ाने में एआई की उभरती भूमिका और भविष्य के लिए इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला गया।डॉ. सदावर्ती ने राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रमों और शैक्षणिक पहलों में लगातार भागीदारी के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश भगत यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को भी साझा किया।यूनिवर्सिटी के लिए गौरव के इस क्षण में, डॉ. हर्ष सदावर्ती को आईआईआरएस आउटरीच प्रोग्राम, इसरो, देहरादून द्वारा भारत में सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट समन्वयक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए माननीय चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह और प्रो चांसलर डॉ. तजिंदर कौर द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस मौके चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह ने डॉ. सदावर्ती के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा,कि यह राष्ट्रीय मान्यता अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश भगत यूनिवर्सिटी के बढ़ते कद का प्रमाण है। हमें अपने छात्रों, शिक्षकों और हमारे वाइस चांसलर पर गर्व है कि उन्होंने संस्थान को ऐसा सम्मान दिलाया है।  
 
 
 
 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; 5 किलो हेरोइन ज़ब्त

पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; 5 किलो हेरोइन ज़ब्त

उड़ता पंजाब अब नहीं रहा! 'सेवा' और 'चढ़ती कला' की भावना से ओतप्रोत युवा, बाढ़ से तबाह राज्य के जीवन और पुनरुद्धार में मददगार

उड़ता पंजाब अब नहीं रहा! 'सेवा' और 'चढ़ती कला' की भावना से ओतप्रोत युवा, बाढ़ से तबाह राज्य के जीवन और पुनरुद्धार में मददगार

पंजाब के मंत्री का कहना है कि बाढ़ से 4,658 किलोमीटर सड़कें और 68 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पंजाब के मंत्री का कहना है कि बाढ़ से 4,658 किलोमीटर सड़कें और 68 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया

पंजाब में 172 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य

पंजाब में 172 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य

डीबीयू विज़न टेक फेस्ट 2025: पीसीटीई बदोवाल, लुधियाना ने जीता प्रथम पुरस्कार

डीबीयू विज़न टेक फेस्ट 2025: पीसीटीई बदोवाल, लुधियाना ने जीता प्रथम पुरस्कार

पंजाब में 5G दूरसंचार बुनियादी ढांचे की चोरी पर कार्रवाई; 61 गिरफ्तार

पंजाब में 5G दूरसंचार बुनियादी ढांचे की चोरी पर कार्रवाई; 61 गिरफ्तार

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुखार और त्वचा संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के नए निर्देश

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुखार और त्वचा संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के नए निर्देश

देश भगत यूनिवर्सिटी में 'एक घंटा खेल के मैदान में' तहत दस दिवसीय खेल उत्सव

देश भगत यूनिवर्सिटी में 'एक घंटा खेल के मैदान में' तहत दस दिवसीय खेल उत्सव

हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार

हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार