Sunday, September 21, 2025  

ਪੰਜਾਬ

पंजाब की मान सरकार और तीन करोड़ पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए एकजुट : अमन अरोड़ा

May 09, 2025

चंडीगढ़, 9 मई

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने देश की सुरक्षा के प्रति पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार और तीन करोड़ पंजाबी भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं।

अरोड़ा ने खतरों का मुकाबला करने में भारतीय सेना की सतर्कता और निर्णायक कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, "सेना देश के दुश्मनों को मजबूती से जवाब दे रही है। सेना के प्रयासों का समर्थन करना और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।"

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और नागरिक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने कई उपाय किए हैं। अरोड़ा ने बताया कि सीमावर्ती जिलों, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं ज़मीनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर सीमावर्ती ज़िले में दो मंत्रियों और वहां के वरिष्ठ अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। वे राशन, स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवाओं जैसी आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

वहीं पंजाब पुलिस "सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस" के रूप में कानून- व्यवस्था व शांति बनाए रखने में सेना के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। इसके अतिरिक्त जमाखोरी, कालाबाजारी या किसी भी तरह के गैर-कानूनी हरकतों को रोकने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अरोड़ा ने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने जनता को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार किसी भी चुनौती से निपटने तथा आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से शांत रहने और घबराहट में खरीदारी करने या अनावश्यक रूप से सामान जमा करने से बचने का आग्रह किया। अरोड़ा ने कहा, "पंजाब के लोग बहादुर और दृढ़ हैं। हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन इस स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार, नागरिक प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है।"

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; 5 किलो हेरोइन ज़ब्त

पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; 5 किलो हेरोइन ज़ब्त

उड़ता पंजाब अब नहीं रहा! 'सेवा' और 'चढ़ती कला' की भावना से ओतप्रोत युवा, बाढ़ से तबाह राज्य के जीवन और पुनरुद्धार में मददगार

उड़ता पंजाब अब नहीं रहा! 'सेवा' और 'चढ़ती कला' की भावना से ओतप्रोत युवा, बाढ़ से तबाह राज्य के जीवन और पुनरुद्धार में मददगार

पंजाब के मंत्री का कहना है कि बाढ़ से 4,658 किलोमीटर सड़कें और 68 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पंजाब के मंत्री का कहना है कि बाढ़ से 4,658 किलोमीटर सड़कें और 68 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया

पंजाब में 172 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य

पंजाब में 172 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य

डीबीयू विज़न टेक फेस्ट 2025: पीसीटीई बदोवाल, लुधियाना ने जीता प्रथम पुरस्कार

डीबीयू विज़न टेक फेस्ट 2025: पीसीटीई बदोवाल, लुधियाना ने जीता प्रथम पुरस्कार

पंजाब में 5G दूरसंचार बुनियादी ढांचे की चोरी पर कार्रवाई; 61 गिरफ्तार

पंजाब में 5G दूरसंचार बुनियादी ढांचे की चोरी पर कार्रवाई; 61 गिरफ्तार

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुखार और त्वचा संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के नए निर्देश

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुखार और त्वचा संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के नए निर्देश

देश भगत यूनिवर्सिटी में 'एक घंटा खेल के मैदान में' तहत दस दिवसीय खेल उत्सव

देश भगत यूनिवर्सिटी में 'एक घंटा खेल के मैदान में' तहत दस दिवसीय खेल उत्सव

हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार

हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार