Monday, November 10, 2025  

ਪੰਜਾਬ

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को करारा झटका! कई दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

June 02, 2025

लुधियाना, 2 जून

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आज फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कई पुराने नेता और आधा दर्जन से ज्यादा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता आप में शामिल हो गए।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी, जीवन ज्योत कौर, जसवीर सिंह राजा गिल, दविंदर सिंह लाडी ढोंस, कुलवंत सिद्धू, राजिंदर पाल कौर छीना, गुरप्रीत बानावाली और अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी नए नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। 

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में लुधियाना के वार्ड नंबर- 63 से निवेश वासन, जिनका परिवार पिछले 35 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़ा जा, आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आपसी अंतर्कलह, गुटबाजी और पार्टी नेतृत्व द्वारा स्थानीय कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए 35 सालों का नाता तोड़ दिया और अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

वहीं पुडा और ग्लाडा में रियल एस्टेट ऑफिसर रहें जीत राम भी आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपने कई साथियों के साथ पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ एडवोकेट राहुल चीमा, ऋषि कपूर, भीमसेन बंसल, साहिल बंसल, संजीव मलहान, कश्मीरी लाल, रजनीश धवन और बलराज सिंह समेत कई लोग पार्टी में शामिल हुए।

इसके अलावा लुधियाना के युवा समाजिक कार्यकर्ता जीवन गुप्ता अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। वार्ड नंबर- 62 से रियल एस्टेट कारोबारी पवन कुमार भी अपने परिवार समेत कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि आप सरकार के प्रति पंजाब के लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। हर वर्ग और समाज के लोग पार्टी की नीतियों को अपना समर्थन दे रहे हैं और भारी संख्या में रोज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम में आप की लहर चल रही है। हम इस चुनाव में भारी अंतर से जीतेंगे और जालंधर वेस्ट उपचुनाव का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।

 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

बाबा दीपक शाह ने कहा, सूफी संत समाज हरमीत संधू को भारी वोटों से जिताएगा

बाबा दीपक शाह ने कहा, सूफी संत समाज हरमीत संधू को भारी वोटों से जिताएगा

तरनतारन उपचुनाव: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की मौजूदगी में आरएएसए यू.के ने किया 'आप' उम्मीदवार का समर्थन

तरनतारन उपचुनाव: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की मौजूदगी में आरएएसए यू.के ने किया 'आप' उम्मीदवार का समर्थन

डॉ. गुरप्रीत कौर और माता जी ने संभाला मोर्चा, हरमीत संधू के पक्ष में किया जोरदार प्रचार

डॉ. गुरप्रीत कौर और माता जी ने संभाला मोर्चा, हरमीत संधू के पक्ष में किया जोरदार प्रचार

अमृतसर में इटली में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार; हथियार ज़ब्त

अमृतसर में इटली में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार; हथियार ज़ब्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हो रहा पंजाब का सर्वपक्षीय विकास

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हो रहा पंजाब का सर्वपक्षीय विकास

'आप' महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरमीत संधू के पक्ष में किया डोर-टू-डोर प्रचार

'आप' महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरमीत संधू के पक्ष में किया डोर-टू-डोर प्रचार

भाजपा का पंजाब में कोई आधार नहीं, लोग जानते हैं कि वह एक पंजाब विरोधी पार्टी है: 'आप' नेता

भाजपा का पंजाब में कोई आधार नहीं, लोग जानते हैं कि वह एक पंजाब विरोधी पार्टी है: 'आप' नेता

गुरु साहिबान की सोच पर पहरा दे रही 'आप' सरकार, युवाओं को इतिहास से जोड़ना हमारा मकसद: हरमीत सिंह संधू

गुरु साहिबान की सोच पर पहरा दे रही 'आप' सरकार, युवाओं को इतिहास से जोड़ना हमारा मकसद: हरमीत सिंह संधू

तरनतारन उपचुनाव: ऑल इंडिया आतंकवाद पीड़ित एसोसिएशन ने किया 'आप' का समर्थन

तरनतारन उपचुनाव: ऑल इंडिया आतंकवाद पीड़ित एसोसिएशन ने किया 'आप' का समर्थन

किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा जालंधर क्षेत्र द्वारा लगाया गया किसान मेला,बाटें गए ऋण स्वीकृति पत्र

किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा जालंधर क्षेत्र द्वारा लगाया गया किसान मेला,बाटें गए ऋण स्वीकृति पत्र