Sunday, November 09, 2025  

ਅਪਰਾਧ

लखनऊ में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में मेट्रो पुल के नीचे छोड़ा

June 05, 2025

लखनऊ, 5 जून

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तीन साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी हालत गंभीर है, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह घटना लखनऊ के आलमबाग इलाके में हुई। नाबालिग बच्ची को कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जीसीपी सेंट्रल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आलमबाग थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बच्ची अपने माता-पिता के साथ चंदानगर मेट्रो स्टेशन के पास रहती थी। सुबह जब माता-पिता को बच्ची नहीं मिली तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मासूम बच्ची मेट्रो पुल के नीचे बेहोशी की हालत में मिली।

माता-पिता बच्ची को लोकबंधु अस्पताल ले गए और आलमबाग थाने में पुलिस को तहरीर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बच्ची की सुरक्षा के लिए पुलिस की एक टीम भी अस्पताल भेजी गई।

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया, "पांच जून को वन स्टॉप सेंटर से आलमबाग थाने में सूचना मिली कि चंदननगर मेट्रो स्टेशन के नीचे रहने वाले दंपती की ढाई साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है।"

"हमें पता चला कि जब दंपती ने बच्ची को गंभीर हालत में पाया तो वे उसे सबसे पहले लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की और वन स्टॉप सेंटर को सूचना दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पांच टीमें लगाई गई हैं। हम अपराधियों की तलाश में जुटे हैं। हमारी टीम के सदस्य भी पीड़िता के साथ अस्पताल में हैं।"

इस बीच फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

नोएडा में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नोएडा में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

बंगाल में सोने के व्यापारी के किडनैपिंग और मर्डर के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

बंगाल में सोने के व्यापारी के किडनैपिंग और मर्डर के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर डकैती का मामला सुलझाया, चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर डकैती का मामला सुलझाया, चार गिरफ्तार

हैदराबाद: पति के अपहरण के आरोप में महिला और 9 अन्य गिरफ्तार

हैदराबाद: पति के अपहरण के आरोप में महिला और 9 अन्य गिरफ्तार

मिज़ोरम: 45 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स ज़ब्त, दो म्यांमार नागरिकों समेत चार गिरफ्तार

मिज़ोरम: 45 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स ज़ब्त, दो म्यांमार नागरिकों समेत चार गिरफ्तार

चेन्नई में दिनदहाड़े हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

चेन्नई में दिनदहाड़े हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

MP: नर्स से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टरों पर केस दर्ज, जांच जारी

MP: नर्स से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टरों पर केस दर्ज, जांच जारी

दिल्ली पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कनिष्क पहाड़िया समेत चार अपराधी घायल

दिल्ली पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कनिष्क पहाड़िया समेत चार अपराधी घायल

बंगाल के कोलाघाट में 5 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल का लड़का हिरासत में

बंगाल के कोलाघाट में 5 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल का लड़का हिरासत में

दिल्ली के नरेला में मालिक के 5 साल के बेटे के अपहरण और हत्या के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के नरेला में मालिक के 5 साल के बेटे के अपहरण और हत्या के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार