Monday, September 15, 2025  

ਪੰਜਾਬ

रोपड़ जिले में 12 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न

June 07, 2025

रोपड़, 7 जून

भारतीय जनता पार्टी न केवल देश में लोकतंत्र की प्रखर पक्षधर है, बल्कि अपने संगठनात्मक ढांचे में भी उसी मूल भावना को आत्मसात करती है। यह विचार संयोजक, लीगल सेल, भाजपा पंजाब श्री एन. के. वर्मा ने रोपड़ जिले में 12 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि पार्टी में जिम्मेदारियाँ किसी के प्रभाव से नहीं, बल्कि विचार-विमर्श, परिश्रम और निष्ठा के आधार पर दी जाती हैं।

श्री वर्मा ने कहा कि रोपड़ जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों—आनंदपुर साहिब, श्री चमकौर साहिब और नूरपुर बेदी—में 12 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से की गई। इस चयन प्रक्रिया में तीन महीने का समय लगा, जिसमें पहले बूथ स्तर पर इंचार्ज नियुक्त किए गए। उसके बाद मंडल स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों और बूथ इंचार्जों से विस्तृत संवाद किया गया। इसके पश्चात हाईकमान ने सभी नामों पर विस्तार से चर्चा करके अंतिम निर्णय लिया।

नवनियुक्त अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है—आनंदपुर साहिब (रूरल) से श्री जगदीश चंद, भानोपली से श्री मोहित शर्मा, घनौली से श्री इंदरपाल सिंह, गोहलनी से श्री वरिंदर सिंह विक्की, कीरतपुर से श्री सुबह सिंह सुब्बा, नूरपुर बेदी से श्री नवीन कुमार, झंडियां कल्लन से श्री धर्मेंद्र सिंह पिंड, छाज से श्री सुरजीत सिंह, श्री चमकौर साहिब से श्री जगदीप सिंह, मंडवाड़ा से श्री जसमेर सिंह, बेला से श्री जतिंदर सिंह, और घरुआ से श्री विनोद राणा।

इन सभी नवचयनित अध्यक्षों ने पार्टी की विचारधारा और सेवा भाव के प्रति निष्ठा की शपथ ली। उन्होंने वादा किया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और सिद्धांतों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। यह नियुक्तियाँ संगठन को बूथ स्तर से मजबूत बनाने के लिए की गई हैं, ताकि आगामी चुनावों में कार्यकर्ता पहले से अधिक उत्साह और समर्पण के साथ जुट सकें।

श्री वर्मा ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता—पंजाब प्रभारी श्री विजय रूपानी, संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश महामंत्री श्री परमिंदर बराड़, श्री मनजीत राय, श्रीमती थांडी, श्री बब्बू, श्री अजयवीर और उन्होंने स्वयं—पूर्ण समर्पण और विचारशीलता के साथ सम्मिलित हुए।

अंत में श्री वर्मा ने यह विश्वास व्यक्त किया कि यह नियुक्तियाँ केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की ठोस रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा 2027 में पंजाब में सरकार बनाएगी और हम सभी कार्यकर्ता उसी दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह संगठन और कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।"

 
 
 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार

हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार

डीबीयू ने स्वयं (स्वयं) स्थानीय चैप्टर के सहयोग से

डीबीयू ने स्वयं (स्वयं) स्थानीय चैप्टर के सहयोग से "स्वयं और स्वयं प्रभा" पर जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन

देश भगत विश्वविद्यालय ने समृद्ध अभिविन्यास कार्यक्रम में पीएचडी विद्वानों का किया स्वागत

देश भगत विश्वविद्यालय ने समृद्ध अभिविन्यास कार्यक्रम में पीएचडी विद्वानों का किया स्वागत

अंतर-मंडलीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप टीम इवेंट-2025 में अम्बाला मण्डल का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

अंतर-मंडलीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप टीम इवेंट-2025 में अम्बाला मण्डल का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

पंजाब: भारत-पाक सीमा पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

पंजाब: भारत-पाक सीमा पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 27 पिस्तौलें ज़ब्त कीं

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 27 पिस्तौलें ज़ब्त कीं

पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पंजाब में बाढ़ का पानी कम होने के साथ, धर्मार्थ संस्थाएँ दीर्घकालिक पुनर्वास पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

पंजाब में बाढ़ का पानी कम होने के साथ, धर्मार्थ संस्थाएँ दीर्घकालिक पुनर्वास पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

पंजाब में 12 किलो हेरोइन ज़ब्त, चार गिरफ्तार

पंजाब में 12 किलो हेरोइन ज़ब्त, चार गिरफ्तार

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख ने पंजाब के जालंधर में बाढ़ राहत कार्यों का नेतृत्व किया

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख ने पंजाब के जालंधर में बाढ़ राहत कार्यों का नेतृत्व किया