Monday, September 15, 2025  

ਖੇਤਰੀ

मुंबई पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

June 10, 2025

मुंबई, 10 जून

मुंबई पुलिस की कुरार इकाई ने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। गिरोह में एक महिला सदस्य भी है।

आरोपियों में से एक अब्दुल अंसारी उर्फ अप्पू खोटा गोरेगांव ईस्ट का रहने वाला है। उसके खिलाफ 47 से ज्यादा लूटपाट के मामले दर्ज हैं। अन्य तीन आरोपियों की पहचान दीपाली भुल उर्फ दीपाली शर्मा, सूरज जाधव और आकाश पवार के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सूरज जाधव मलाड इलाके में रहने वाला ऑटो रिक्शा चालक है। वह अन्य आरोपियों को यह जानकारी देता था कि कौन से घर बंद हैं।

इसके बाद गिरोह खाली घरों को निशाना बनाता और लूटपाट करता। अधिकारियों ने बताया कि अप्पू खोटा मुख्य आरोपी है, जो अपने साथियों को निर्देश देता था।

आरे, डिंडोशी और कुरार पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ अन्य पुलिस स्टेशनों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, उसे पहले भी एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। हालांकि, खोटा ने कभी भी अपने तौर-तरीके नहीं बदले और अपराध करना जारी रखा। कुरार पुलिस में दर्ज विशेष मामले में गिरोह ने सोने के गहने और 4.72 लाख रुपये नकद चुराए थे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

हैदराबाद में भारी बारिश के बाद बहे तीन लोगों की तलाश जारी

हैदराबाद में भारी बारिश के बाद बहे तीन लोगों की तलाश जारी

बीएमटीसी चालक की सूझबूझ से बेंगलुरु की बस में आग लगने से 75 यात्रियों की जान बच गई

बीएमटीसी चालक की सूझबूझ से बेंगलुरु की बस में आग लगने से 75 यात्रियों की जान बच गई

झारखंड मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता समेत तीन माओवादी ढेर

झारखंड मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता समेत तीन माओवादी ढेर

तकनीकी खराबी के कारण मुंबई मोनोरेल सेवा रुकने के बाद 17 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

तकनीकी खराबी के कारण मुंबई मोनोरेल सेवा रुकने के बाद 17 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली: ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली

दिल्ली: ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली

दिल्ली में 5,736 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में 5,736 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 10 किलो चरस जब्त, तीन गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 10 किलो चरस जब्त, तीन गिरफ्तार

जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन बरामद

जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन बरामद

जादवपुर विश्वविद्यालय की छात्रा की डूबने से मौत, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

जादवपुर विश्वविद्यालय की छात्रा की डूबने से मौत, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

बीएचयू में रोमानियाई पीएचडी छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई

बीएचयू में रोमानियाई पीएचडी छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई