Monday, September 15, 2025  

ਰਾਜਨੀਤੀ

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पुराने कांग्रेसी नेता सुनील कपूर 'आप' में शामिल

June 10, 2025

लुधियाना, 10 जून 

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कपूर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनके आप में शामिल होने से निश्चित तौर पर पार्टी को एक मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार शाम को एक जनसभा के दौरान सुनील कपूर को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सुनील कपूर लुधियाना के बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट विधानसभा से तीन बार विधायक रहें स्वर्गीय लाला सरदारी लाल कपूर के पोते हैं। सरदारी लाल कपूर को पंजाब के महात्मा गांधी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पंजाब की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सुनील कपूर की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम की पूर्व काउंसलर रह चुकी है। जिसके कारण उनके परिवार का स्थानीय स्तर पर जनता के बीच अभी भी गहरा जुड़ाव है। इनके परिवार का अभी भी लुधियाना की राजनीति में बड़ा प्रभाव है। इनके कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने से 19 जून को होने वाले उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को वोटों के हिसाब से काफी फायदा पहुंचेगा।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए 124.83 करोड़ रुपये आवंटित किए

उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए 124.83 करोड़ रुपये आवंटित किए

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

महाराष्ट्र सरकार ने 47,000 रोज़गार सृजित करने के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये के निवेश हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

महाराष्ट्र सरकार ने 47,000 रोज़गार सृजित करने के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये के निवेश हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे

विदेशी उद्योगों को आवश्यक कुशल जनशक्ति उपलब्ध कराने में महाराष्ट्र अग्रणी: मुख्यमंत्री फडणवीस

विदेशी उद्योगों को आवश्यक कुशल जनशक्ति उपलब्ध कराने में महाराष्ट्र अग्रणी: मुख्यमंत्री फडणवीस

वोट चोरी का खुलासा होने के बाद भाजपा घबरा गई है: रायबरेली में राहुल गांधी

वोट चोरी का खुलासा होने के बाद भाजपा घबरा गई है: रायबरेली में राहुल गांधी

उपराष्ट्रपति चुनाव के सुचारू संचालन के लिए चुनाव आयोग ने अधिकारियों की सराहना की

उपराष्ट्रपति चुनाव के सुचारू संचालन के लिए चुनाव आयोग ने अधिकारियों की सराहना की

बिहार के मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1,263 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए, लाभार्थियों से बातचीत की

बिहार के मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1,263 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए, लाभार्थियों से बातचीत की

ममता बनर्जी नेपाल की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही हैं: तृणमूल कांग्रेस

ममता बनर्जी नेपाल की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही हैं: तृणमूल कांग्रेस