Saturday, November 08, 2025  

ਪੰਜਾਬ

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस को झटका! सैकड़ों कांग्रेसी नेता 'आप' में शामिल

June 11, 2025

लुधियाना, 11 जून

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आम जनता और अन्य पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को भी सैकड़ों कांग्रेसी नेता पुरानी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सुदेश कुमार डोगरा, भूपिंदर नागरा, आजाद गहलोत, अजीत टांक, कार्तिक टांक, गौरव, अरुण बिड़ला, प्रवेश कुमार, गुरमीत सिंह बंटी, प्रयांशु, बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दविंदर शर्मा शामिल हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम और आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से खुश होकर विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

वहीं शैरी कलसी ने लोगों से 19 जून को आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अरोड़ा बेहद ईमानदार व्यक्ति हैं और लोगों का दुख-दर्द समझते हैं। विधायक बनने के बाद वह इलाके का बहुत विकास करेंगे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

बाबा दीपक शाह ने कहा, सूफी संत समाज हरमीत संधू को भारी वोटों से जिताएगा

बाबा दीपक शाह ने कहा, सूफी संत समाज हरमीत संधू को भारी वोटों से जिताएगा

तरनतारन उपचुनाव: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की मौजूदगी में आरएएसए यू.के ने किया 'आप' उम्मीदवार का समर्थन

तरनतारन उपचुनाव: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की मौजूदगी में आरएएसए यू.के ने किया 'आप' उम्मीदवार का समर्थन

डॉ. गुरप्रीत कौर और माता जी ने संभाला मोर्चा, हरमीत संधू के पक्ष में किया जोरदार प्रचार

डॉ. गुरप्रीत कौर और माता जी ने संभाला मोर्चा, हरमीत संधू के पक्ष में किया जोरदार प्रचार

अमृतसर में इटली में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार; हथियार ज़ब्त

अमृतसर में इटली में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार; हथियार ज़ब्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हो रहा पंजाब का सर्वपक्षीय विकास

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हो रहा पंजाब का सर्वपक्षीय विकास

'आप' महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरमीत संधू के पक्ष में किया डोर-टू-डोर प्रचार

'आप' महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरमीत संधू के पक्ष में किया डोर-टू-डोर प्रचार

भाजपा का पंजाब में कोई आधार नहीं, लोग जानते हैं कि वह एक पंजाब विरोधी पार्टी है: 'आप' नेता

भाजपा का पंजाब में कोई आधार नहीं, लोग जानते हैं कि वह एक पंजाब विरोधी पार्टी है: 'आप' नेता

गुरु साहिबान की सोच पर पहरा दे रही 'आप' सरकार, युवाओं को इतिहास से जोड़ना हमारा मकसद: हरमीत सिंह संधू

गुरु साहिबान की सोच पर पहरा दे रही 'आप' सरकार, युवाओं को इतिहास से जोड़ना हमारा मकसद: हरमीत सिंह संधू

तरनतारन उपचुनाव: ऑल इंडिया आतंकवाद पीड़ित एसोसिएशन ने किया 'आप' का समर्थन

तरनतारन उपचुनाव: ऑल इंडिया आतंकवाद पीड़ित एसोसिएशन ने किया 'आप' का समर्थन

किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा जालंधर क्षेत्र द्वारा लगाया गया किसान मेला,बाटें गए ऋण स्वीकृति पत्र

किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा जालंधर क्षेत्र द्वारा लगाया गया किसान मेला,बाटें गए ऋण स्वीकृति पत्र