Friday, November 07, 2025  

ਰਾਜਨੀਤੀ

संजीव अरोड़ा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

July 03, 2025

चंडीगढ़, 3 जुलाई:

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पंजाब राज भवन में एक सादे लेकिन प्रभावशाली समारोह के दौरान संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्यपाल की अनुमति से समारोह की कार्यवाही संचालित की। शपथ लेने के बाद संजीव अरोड़ा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. बलजीत कौर, हरदीप सिंह मुंडियां, महिंदर भगत, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर गोयल, लालजीत सिंह भुल्लर, लाल चंद कटारूचक, गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह में विभिन्न विधायक, पार्टी नेता, सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा नव नियुक्त मंत्री के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे।

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

हम सरकारी संस्थान खरीद रहे हैं, अकालियों-कांग्रेसियों ने सिर्फ बेचे: शैरी कलसी

2009-2017 की अवधि के दौरान बंगाल के सीमावर्ती ज़िलों में मतदाता सूची में 21.8 प्रतिशत की वृद्धि: चुनाव आयोग के आँकड़े

कोई भी माफ़ी वड़िंग के जातिगत अहंकार को मिटा नहीं सकती; पंजाब गुरुओं और समानता की धरती है, वड़िंग जैसे लोगों को राजनीति में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: संधू

बिहार चुनाव: पहले चरण के लिए प्रचार आज समाप्त, चुनाव आयोग 6 नवंबर को मतदान की तैयारी में

पंजाब के CM भगवंत मान ने 'शीश महल' विवाद पर BJP पर निशाना साधा

गाँव बीड़ राजा तेजा सिंह में 'आप' की 'जन-मिलनी' में उमड़ा भारी जनसमूह

'आप' उम्मीदवार हरमीत संधू ने किया स्वागत

पूरा गाँव झामके 'आप' के साथ, लोगों का साथ ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा- संधू*

हरमीत संधू को गाँव बघेले सिंह वाला झबाल में मिला बड़ा समर्थन, 'आप' की जीत पर जताया भरोसा*

कुछ लोग जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा ने राज्य का दर्जा बहाल करने पर कहा