Friday, July 11, 2025  

ਪੰਜਾਬ

पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज

July 08, 2025

चंडीगढ़, 8 जुलाई

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक द्वारा आज 'मुख्य मंत्री सेहत योजना' की शुरुआत के साथ पंजाब ने स्वास्थ्य क्रांति के एक नए युग में प्रवेश किया। इस योजना के लागू होने के साथ, पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां सभी नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का नकद रहित इलाज (कैशलेस ट्रीटमेंट) उपलब्ध होगा।

आज यहां म्यूनिसिपल भवन में 'मुख्य मंत्री सेहत योजना' के शुभारंभ के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कई परिवार गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, लेकिन इलाज महंगा होने के कारण मजबूरी में जीवन बिताते थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने तो उम्मीदें भी छोड़ दी थीं, क्योंकि उन्हें इलाज के लिए जमीन या घर-बार बेचना पड़ता था। भगवंत सिंह मान ने दुख के साथ कहा कि पिछली सरकारों की निकम्मी कार्यप्रणाली के कारण इस गंभीर मुद्दे पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि अपने आप को बड़े राष्ट्रवादी कहने वाले लोगों ने बिना वजह पंजाबियों को निशाना बनाया, जो पंजाब और पंजाबियों के साथ साजिश करते हैं। अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभिनेता की फिल्म, जो हमले से बहुत पहले बनी थी, पर देश में अनावश्यक प्रतिबंध लगाया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और देश की सीमाओं की रक्षा करने में सबसे अधिक योगदान दिया है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसी सूझबूझ वाली शख्सियत ही देश की सभी समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल जैसा व्यक्ति देश का नेतृत्व करेगा, तभी यह देश दुनिया का नेतृत्व करेगा और सभी सामाजिक बुराइयां खत्म हो जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए कि वह दिन दूर नहीं है, क्योंकि लोग प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती ने संत-महापुरुष, शहीद, महान खिलाड़ी और जनरल पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछली सरकारों के संरक्षण में तस्करों, गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों ने इस राज्य को अपना ठिकाना बना लिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इन देश-विरोधी तत्वों को खत्म करने के लिए जोरदार मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के माथे पर लगा यह कलंक जल्द ही मिट जाएगा।

मुख्य मंत्री ने दोहराया कि पंजाब के युवाओं के घरों में तबाही फैलाने वाले 'जरनैलों' को हर हाल में जवाबदेह ठहराया जाएगा और उन्हें अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, “ये घमंडी सियासतदन, जो अपनी मूंछों को चढ़ाकर तस्वीरें खिंचवाने के शौकीन थे, अब सलाखों के पीछे हैं।” भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने राज्य की पीढ़ियों को बर्बाद किया है और इन्हें अपने अपराधों की सजा भुगतनी पड़ेगी। मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे लोगों को उनके बुरे कामों के लिए उदाहरणीय सजा मिले।

इससे पहले, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की गई अनूठी पहलों के बारे में जानकारी दी।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

देश भगत अस्पताल में सुनने की देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ईएनटी वर्कस्टेशन का उद्घाटन

देश भगत अस्पताल में सुनने की देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ईएनटी वर्कस्टेशन का उद्घाटन

इंजी. रविंदर सिंह सैनी ने पीएसईआरसी सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

इंजी. रविंदर सिंह सैनी ने पीएसईआरसी सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

देश भगत यूनिवर्सिटी में अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक विकास पर 5 दिवसीय एफडीपी सफलतापूर्वक संपन्न

देश भगत यूनिवर्सिटी में अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक विकास पर 5 दिवसीय एफडीपी सफलतापूर्वक संपन्न

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश को नाकाम किया

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश को नाकाम किया

पंजाब में कपड़ा व्यापारी की हत्या में शामिल दो लोगों की गोली मारकर हत्या

पंजाब में कपड़ा व्यापारी की हत्या में शामिल दो लोगों की गोली मारकर हत्या

पंजाब में बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

पंजाब में बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

पंजाब भाजपा को मिला नया कार्यकारी नेतृत्व,  अश्वनी शर्मा को कार्यकारिणी प्रधान नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह: एन के वर्मा

पंजाब भाजपा को मिला नया कार्यकारी नेतृत्व, अश्वनी शर्मा को कार्यकारिणी प्रधान नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह: एन के वर्मा

पंजाब के जाने-माने फैशन डिजाइनर की अबोहर में उनके स्टोर के पास गोली मारकर हत्या

पंजाब के जाने-माने फैशन डिजाइनर की अबोहर में उनके स्टोर के पास गोली मारकर हत्या

देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉक्टर्स डे    

देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉक्टर्स डे    

पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले को दबाने के लिए रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में महिला सेल डीएसपी को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले को दबाने के लिए रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में महिला सेल डीएसपी को गिरफ्तार किया