श्री फतेहगढ़ साहिब/25 सितंबर:
(रविंदर सिंह ढींडसा)
भारतीय रेल द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा – 2025” राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को अम्बाला मण्डल के पर्यावरण एवं रख-रखाव प्रबंधन विभाग द्वारा एक दिन, एक घंटा, एक साथ पहल के तहत अम्बाला मण्डल के कार्यालयों, विभिन्न रेलवे स्टेशनों, वर्कशॉप एवं आवासीय परिसरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता हेतु व्यापक स्तर पर श्रमदान किया गया। इस अवसर पर मण्डल कार्यालय, अम्बाला छावनी में मण्डल रेल प्रबंधक, विनोद भाटिया ने रेल विहार, अम्बाला छावनी में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर श्रमदान किया।