पंजाबी

पंजाब में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 11 घायल

January 31, 2025

चंडीगढ़, 31 जनवरी

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक कैटरिंग सेवा प्रदाता के कर्मचारियों को ले जा रहे एक पिकअप वैन और कैंटर ट्रक के बीच हुई टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन फिरोजपुर जिले के उपखंड गुरु हर सहाय से श्रमिकों को लेकर पड़ोसी फाजिल्का जिले के जलालाबाद जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण कैंटर का टायर फटना लगना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, पिकअप ट्रक में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर वेटर थे। वे गुरु हर सहाय से जलालाबाद एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र के गोलू का मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई।

पुलिस उपाधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को जलालाबाद के गुरुहरसहाय के नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया और गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

दुर्घटनास्थल पर पहुंची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौम्या मिश्रा ने बताया, "नौ लोगों की मौत हो गई है। घायलों में कैंटर चालक भी शामिल है।"

उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने बताया, "घायलों में से दस को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया और एक को जलालाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगा। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को फरीदकोट अस्पताल ले जाया गया जबकि अन्य को जलालाबाद अस्पताल ले जाया गया।

शवों को जलालाबाद के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन के वहां पहुंचने से पहले ही बचाव अभियान शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, "मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पंजाब सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।"

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

देश भगत यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ इंडक्शन प्रोग्राम के साथ नए विद्यार्थियों का स्वागत

देश भगत यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ इंडक्शन प्रोग्राम के साथ नए विद्यार्थियों का स्वागत

देश भगत विश्वविद्यालय के मुक्त दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन शिक्षण केंद्र ने बैठक का आयोजन किया

देश भगत विश्वविद्यालय के मुक्त दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन शिक्षण केंद्र ने बैठक का आयोजन किया

पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार बीकेआई कार्यकर्ताओं से हथगोला बरामद किया

पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार बीकेआई कार्यकर्ताओं से हथगोला बरामद किया

देश भगत अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए हाई पावर लेजर थेरेपी यूनिट का उद्घाटन

देश भगत अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए हाई पावर लेजर थेरेपी यूनिट का उद्घाटन

राजपुरा में किसान-मजदूर फतेह रैली, भारी जनसैलाब—बीजेपी नेताओं ने भरी हुंकार: एन के वर्मा।

राजपुरा में किसान-मजदूर फतेह रैली, भारी जनसैलाब—बीजेपी नेताओं ने भरी हुंकार: एन के वर्मा।

देश भगत विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

देश भगत विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

डॉ. हितेंद्र सूरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदान किया प्रतिष्ठित “पंजाब राज्य पुरस्कार 2025”

डॉ. हितेंद्र सूरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदान किया प्रतिष्ठित “पंजाब राज्य पुरस्कार 2025”

देश भगत यूनिवर्सिटी में विभाजन के भयानक स्मृति दिवस को समर्पित समागम का आयोजन

देश भगत यूनिवर्सिटी में विभाजन के भयानक स्मृति दिवस को समर्पित समागम का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकवादी रिंदा की बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया

स्वतंत्रता दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकवादी रिंदा की बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया

पंजाब पुलिस ने बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को किया गिरफ्तार

  --%>