पंजाबी

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश

March 11, 2025

चंडीगढ़, 11 मार्च

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाई जाए और इसे समय पर पूरा किया जाए।

यहां अपनी सरकारी आवास पर इंस्टीट्यूट और सिविल अस्पताल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान 21.41 एकड़ क्षेत्र में 418.30 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा और इसमें 300 बिस्तरों का मेडिकल कॉलेज भी होगा, जिसमें मेडिकल छात्रों के लिए वार्षिक 150 सीटें होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मौजूदा मेडिकल अस्पताल कैंपस होशियारपुर में अत्याधुनिक अस्पताल में दो बेसमेंट, ग्राउंड और आठ मंजिलें होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में एक ऑडिटोरियम और सर्विस ब्लॉक, दो बेसमेंट और ग्राउंड और छह मंजिलें होंगी। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हॉस्टल होंगे, जिसका निर्माण भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण के काम में तेजी लाने के लिए अलग-अलग टेंडर आवंटित किए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित जगह पर मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना समय की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस काम को समयबद्ध और तेजी से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को पार्टी में किया स्वागत

'आप' पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को पार्टी में किया स्वागत

देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से पठानकोट में नए इनफॉरमेशन और काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन

देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से पठानकोट में नए इनफॉरमेशन और काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन

नशे के खिलाफ ऐतिहासिक मैराथन ने श्री फतेहगढ़ साहिब में पहला राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया

नशे के खिलाफ ऐतिहासिक मैराथन ने श्री फतेहगढ़ साहिब में पहला राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया

लुधियाना उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई; 19 जून को 174,437 मतदाता डालेंगे वोट

लुधियाना उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई; 19 जून को 174,437 मतदाता डालेंगे वोट

देश भगत विश्वविद्यालय ने फोटोग्राफी तकनीक और कौशल पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की

देश भगत विश्वविद्यालय ने फोटोग्राफी तकनीक और कौशल पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की

देश भगत विश्वविद्यालय ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया

देश भगत विश्वविद्यालय ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया

पंजाब के गांवों में जाकर देखो, लोग आपको बदलाव और विकास की असली कहानी बताएंगे, हम बातें नहीं काम करते हैं – मीत हेयर

पंजाब के गांवों में जाकर देखो, लोग आपको बदलाव और विकास की असली कहानी बताएंगे, हम बातें नहीं काम करते हैं – मीत हेयर

देश भगत यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्लेसबो क्लब द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन

देश भगत यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्लेसबो क्लब द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन

विश्व जागृति मिशन सिरहिंद के प्रयास से स्वर्गीय श्री मोहन लाल धीमान की नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण

विश्व जागृति मिशन सिरहिंद के प्रयास से स्वर्गीय श्री मोहन लाल धीमान की नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस को झटका! सैकड़ों कांग्रेसी नेता 'आप' में शामिल

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस को झटका! सैकड़ों कांग्रेसी नेता 'आप' में शामिल

  --%>