चंडीगढ़

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एक्ट, 2025 लागू करने की स्वीकृति

March 26, 2025

चंडीगढ़, 26 मार्च

अवैध खनन को रोकने के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एक्ट, 2025 को लागू करने की सहमति दे दी।

इस संबंध में निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया।

कैबिनेट ने इस अधिनियम को पंजाब विधान सभा के चल रहे सत्र के दौरान पेश करने की भी स्वीकृति दी। इस अधिनियम से रेत और बजरी की प्रोसेसिंग में लगे क्रशर यूनिट्स और स्क्रीनिंग प्लांट्स की गतिविधियों को नियमित करने के लिए विभाग को सशक्त बनाया जाएगा। इससे राज्य में अवैध खनन को रोकने और कानूनी खनन प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

भारतीय स्टांप अधिनियम, 1899 में संशोधन को स्वीकृति

कैबिनेट ने पंजाब में व्यापारिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय स्टांप अधिनियम, 1899 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी। इस संशोधन का उद्देश्य व्यापारिक खर्चों को कम करना और राज्य में आर्थिक प्रगति को गति देना है।

इसके तहत, यदि कोई व्यक्ति ऋण के लिए पहले ही स्टांप ड्यूटी का भुगतान कर चुका है और बाद में संपत्ति को गिरवी रखे बिना संपत्ति का हस्तांतरण करता है, तो उससे कोई अतिरिक्त स्टांप ड्यूटी नहीं ली जाएगी। यदि नए ऋण की राशि पिछले ऋण की राशि से अधिक होती है, तो केवल अतिरिक्त राशि पर ही ड्यूटी लागू होगी।

 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने यूएपीए के एक आरोपी को 5 साल हिरासत में रहने के बाद ज़मानत दी

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने यूएपीए के एक आरोपी को 5 साल हिरासत में रहने के बाद ज़मानत दी

मान सरकार की नशों के खिलाफ जंग ने तस्करों की तोड़ी कमर, तरनतारन को नशा मुक्त करना मेरी मुख्य प्राथमिकता: हरमीत संधू

मान सरकार की नशों के खिलाफ जंग ने तस्करों की तोड़ी कमर, तरनतारन को नशा मुक्त करना मेरी मुख्य प्राथमिकता: हरमीत संधू

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर बूटा सिंह के खिलाफ 'जातिवादी' टिप्पणी का मामला दर्ज

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर बूटा सिंह के खिलाफ 'जातिवादी' टिप्पणी का मामला दर्ज

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

डी.ए.वी. कॉलेज, सेक्टर–10, चंडीगढ़ ने पी.यू. जोनल यूथ एवं हेरिटेज फेस्टिवल 2025 में गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ‘ओवरऑल फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी’ जीती

डी.ए.वी. कॉलेज, सेक्टर–10, चंडीगढ़ ने पी.यू. जोनल यूथ एवं हेरिटेज फेस्टिवल 2025 में गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ‘ओवरऑल फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी’ जीती

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर देशभर में

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर देशभर में "यूनिटी मार्च" का आयोजन किया गया: एन.के. वर्मा

भगवंत सिंह मान ने भारत की राष्ट्रपति को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया

भगवंत सिंह मान ने भारत की राष्ट्रपति को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया

पंजाब ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत जयंती पर आमंत्रित किया

पंजाब ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत जयंती पर आमंत्रित किया

दिवाली के बाद, पंजाब और हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर और खतरनाक श्रेणी में पहुँच गया

दिवाली के बाद, पंजाब और हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर और खतरनाक श्रेणी में पहुँच गया

पंजाब और हरियाणा में बाढ़ के बाद पराली जलाने में 77 प्रतिशत की कमी आई

पंजाब और हरियाणा में बाढ़ के बाद पराली जलाने में 77 प्रतिशत की कमी आई

  --%>