राजनीति

पहले 58 साल तक सुरक्षा की गारंटी दी, अब तुगलकी फरमान जारी कर छीनी नौकरी: कुमारी सैलजा

April 01, 2025
डबवाली,1 अप्रैल :
(इकबाल सिंह शांत)
 
 सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि एक ओर प्रदेश की भाजपा सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा की गारंटी दे रही हैै तो दूसरी ओर विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से हटाने में लगी हुई है, यह सरकार झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रही है, इस जुमलेबाज सरकार की असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। कांग्रेस हटाए गए कर्मचारियों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनके संघर्ष में साथ रहेगी।
 
सांसद कुमारी सैलजा ने एक बयान में कहा है कि  भाजपा सरकार ने जो भी वायदा किया झूठा किया। पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की थी कि 15 अगस्त 2024 तक पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले एचकेआरएन कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा उन्हें 58 साल तक सुरक्षा की गारंटी दी थी। जनवरी माह में सरकार ने विभिन्न विभागों में एचकेआरएन के तहत कार्यरत सैकडो कर्मचारियों को हटा दिया था, तब हटाए गए कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन भी किया था पर सरकार ने एक न सुनी। अब  हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को ईद के त्योहार पर बड़ा झटका देते हुए नौकरी से हटा दिया, जिसमें सिरसा के रानियां ब्लाक के साम कर्मचारी भी शामिल है। पंचकूला मुख्यालय के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने इन कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया है।
 
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि अब एचकेआरन के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 1200 कर्मचारियों को हटाया गया है। कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों से किया गया वायदा करके ही भूल गई, ऐसा भाजपा जानबूझकर करती हैै। भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि किसी भी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति की उम्र तक नहीं हटाया जाएगा। पर अब जो सरकार ने फैसला किया है उसे तुगलकी फरमान ही कहा जा सकता है। यदि कर्मचारियों को नौकरी से हटाना ही था तो  उनसे सुरक्षा की गारंटी का वायदा क्यों किया था। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने नियमित भर्ती न करके एचकेआरएन के तहत एक लाख 20 हजार को रोजगार दिया था, सरकार ने समान काम समान वेतन की नीति को ताक पर रखकर उनका शोषणा किया।  
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

लगभग 76,000 भारतीय स्टार्टअप अब महिलाओं के नेतृत्व में हैं: मंत्री

लगभग 76,000 भारतीय स्टार्टअप अब महिलाओं के नेतृत्व में हैं: मंत्री

ओडिशा में नाबालिग को आग के हवाले किया गया: नवीन पटनायक ने राज्य सरकार की 'निष्क्रियता और राजनीतिक संरक्षण' की निंदा की

ओडिशा में नाबालिग को आग के हवाले किया गया: नवीन पटनायक ने राज्य सरकार की 'निष्क्रियता और राजनीतिक संरक्षण' की निंदा की

अजमेर दरगाह मंदिर दावा: सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 30 अगस्त तय

अजमेर दरगाह मंदिर दावा: सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 30 अगस्त तय

न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

आप सरकार की लैंड पूलिंग योजना आम जनता को बेहतर सुविधाओं के साथ आवास मुहैया कराएगी - हरपाल चीमा

आप सरकार की लैंड पूलिंग योजना आम जनता को बेहतर सुविधाओं के साथ आवास मुहैया कराएगी - हरपाल चीमा

केजरीवाल और भगवंत मान 23 जुलाई को किसानों की महारैली के लिए गुजरात जाएँगे

केजरीवाल और भगवंत मान 23 जुलाई को किसानों की महारैली के लिए गुजरात जाएँगे

कविंदर गुप्ता ने लद्दाख के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

कविंदर गुप्ता ने लद्दाख के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार किया

ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार किया

सरकार ने स्कूल भवनों की सुरक्षा में सुधार के लिए कदम उठाए: महाराष्ट्र के मंत्री

सरकार ने स्कूल भवनों की सुरक्षा में सुधार के लिए कदम उठाए: महाराष्ट्र के मंत्री

  --%>