राजनीति

अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में जनता का पैसा जनता के लिए ही किया जा रहा है इस्तेमाल : भगवंत मान

April 01, 2025

लुधियाना/चंडीगढ़, 1 अप्रैल 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में पार्टी के कार्यकर्ता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें पार्टी की सफलता के पीछे की असली शक्ति बताया।

मान ने आप कार्यकर्ताओं की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें पार्टी की विचारधारा के भावुक पथप्रदर्शक बताया। उन्होंने पंजाब में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी जोर दिया और लोगों के प्रति पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता की बात दोहराई।

मान ने कहा, "आप के स्वयंसेवक सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं बल्कि वे अपने आप में एक क्रांति हैं। जब भी पार्टी उन्हें बुलाती है वे बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और खुद को ईमानदार और जन-केंद्रित राजनीति के लिए पूरी तरह समर्पित कर देते हैं।"

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भारत में राजनीतिक विमर्श को मौलिक रूप से बदलने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "पहले चुनावी घोषणापत्र धर्म और जातिगत जैसे विभाजनकारी एजेंडे से भरे होते थे। यह आम आदमी पार्टी ही थी जिसने सभी राजनीतिक दलों को शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ्त बिजली जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर किया। हमने देश को दिखाया है कि सुशासन संभव है।"

मान ने दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तनकारी योगदान के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में क्रांति ला दी और उन्हें विश्व स्तरीय बना दिया। वहीं सत्येन्द्र जैन ने एक नया स्वास्थ्य मॉडल पेश किया जो पूरे भारत में एक मानक बन गया। उनके काम ने आम लोगों के जीवन पर एक अद्वितीय छाप छोड़ा है।"

लुधियाना पश्चिम से चुनाव लड़ रहे संजीव अरोड़ा की तारीफ करते हुए मान ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा फंड का उपयोग वंचित बच्चों के लिए अस्पतालों और स्कूलों के लिए किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को हमारे संयोजक का स्पष्ट निर्देश हैं कि सार्वजनिक धन का उपयोग सिर्फ जनता के लिए किया जाना चाहिए। इन्हीं नीतियों के कारण 2022 में हमारे 92 विधायक से बढ़कर अब 95 हो गए हैं। हमारे हजारों सरपंच, पार्षद और मेयर चुने गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा के पार्टी के भविष्य के प्रति दृष्टिकोण और रणनीति का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं है, यह एक आंदोलन है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम इसे विस्तार करना जारी रखेंगे और ऐसा शासन लाएंगे जो राजनीति से अधिक लोगों को प्राथमिकता देगा।

मान ने कहा, "चाहे स्कूलों की स्थापना हो, मुफ्त बिजली प्रदान करना हो, थर्मल प्लांट खरीदना हो या 18 टोल प्लाजा बंद करना हो, राज्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए हम प्रतिबद्ध है। हमने ड्रग्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में भी मजबूत फैसले लिए हैं और यह सुनिश्चित किया है कि सभी तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अगर किसी ने अपना घर बनाने के लिए किसी का घर बर्बाद किया है, तो हम उस भी नहीं रहने देंगे।"

मान ने कहा, "उन क्षेत्रों के लिए जहां नशीली दवाओं के तस्कर नुकसान पहुंचा रहे हैं, हमने लोगों को रिपोर्ट करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है और यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी लोगों की जानकारी गोपनीय रहे। वहीं नशे से पीड़ित लोगों का उपचार हो रहा है और उन्हें रोजगार भी प्रदान करेंगे।

मान ने कहा, "धान बोने की तारीख 1 जून से शुरू है। यह फसल 15 से 20 सितंबर के बीच तैयार हो जाएगी, जब मौसम शुष्क होगा और नमी का स्तर भी कम होगा। एफसीआई के मानकों के अनुसार अधिकतम 18 प्रतिशत नमी की आवश्यकता होती है, इसलिए धान की रोपाई पहले करने से किसानों को इन मानकों को पूरा करने में मदद मिलेगी। अतीत में, बिजली और पानी की उपलब्धता को लेकर भी समस्याएं थीं। लेकिन बिजली और पानी की कोई कमी नहीं है।"

इसके अलावा हम 15,000 किलोमीटर से अधिक सिंचाई चैनल (खाल) बिछा रहे हैं, जिसमें सतही और भूमिगत जल प्रणालियां दोनों शामिल हैं। इसके कारण राज्य के किसानों को पानी या बिजली की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।"

उन्होंने कहा कि हमने आज ही 700 नौकरियां दी है, जिससे कुल संख्या 54,003 हो गई है। यह संख्या और बढ़ेगी क्योंकि आने वाले दिनों में 2,000 और शिक्षण पद भरे जाएंगे।"

मान ने कहा कि हमारे मंत्रियों ने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है क्योंकि खजाना कभी नहीं सूखता। पिछली सरकारों में खजाना पर बैठे लोगों की मंशा ही खाली थी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमने पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई गंदगी को साफ कर दिया है। काम अभी शुरू हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने हमें नई दिशा दिखाई है और हम उनके नेतृत्व में पंजाब के भविष्य के लिए एक रोड मैप तैयार कर रहे हैं।

मान ने आप कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और पार्टी के ईमानदार शासन के मिशन के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखेगी और प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

हम किसी राज्य को पानी देने का विरोध नहीं कर रहें, हम सिर्फ अपने हिस्से के पानी की रक्षा कर रहे हैं - गोयल

हम किसी राज्य को पानी देने का विरोध नहीं कर रहें, हम सिर्फ अपने हिस्से के पानी की रक्षा कर रहे हैं - गोयल

भाजपा को दी चेतावनी, कहा - पंजाब को रेगिस्तान बनाने की साजिश न रचें, महंगा पड़ेगा

भाजपा को दी चेतावनी, कहा - पंजाब को रेगिस्तान बनाने की साजिश न रचें, महंगा पड़ेगा

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘जिन्होंने डर फैलाने की कोशिश की, वे विफल हो गए’; पहलगाम में पर्यटकों से मिले

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘जिन्होंने डर फैलाने की कोशिश की, वे विफल हो गए’; पहलगाम में पर्यटकों से मिले

मध्य प्रदेश के मंत्री सारंग ने कहा कि नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने वालों को गोली मार देनी चाहिए

मध्य प्रदेश के मंत्री सारंग ने कहा कि नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने वालों को गोली मार देनी चाहिए

कर्नाटक पुलिस ने हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार; सांप्रदायिकता विरोधी टास्क फोर्स का होगा गठन

कर्नाटक पुलिस ने हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार; सांप्रदायिकता विरोधी टास्क फोर्स का होगा गठन

सीएम धामी ने नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

सीएम धामी ने नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

दिल्ली ने आयुष्मान वय वंदना योजना के लिए मोबाइल पंजीकरण अभियान शुरू किया

दिल्ली ने आयुष्मान वय वंदना योजना के लिए मोबाइल पंजीकरण अभियान शुरू किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तूफान में मारे गए 4 लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तूफान में मारे गए 4 लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा में 1,156 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा में 1,156 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मायावती 'भाजपा की अनौपचारिक प्रवक्ता' बन गई हैं: उदित राज

मायावती 'भाजपा की अनौपचारिक प्रवक्ता' बन गई हैं: उदित राज

  --%>