राजनीति

पन्नू को विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की चुनौती – अगर हिम्मत है तो पंजाब की धरती पर आकर दिखाओ, दूर बैठकर जहर उगलना बंद करो

April 17, 2025

चंडीगढ़, 17 अप्रैल

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने और आप नेताओं को जान से मारने की धमकी पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पन्नू पर पलटवार किया और उसे पंजाब व देश का गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम उसे सफल नहीं होने देंगे। वहीं चीमा ने यह भी पूछा कि क्या बाजवा को पन्नू जैसे गद्दार का साथ मंज़ूर है? जो बाबा साहेब के खिलाफ ज़हर उगलता है। 

आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पन्नू जैसे गद्दार लोगों के कहने से बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को कोई नुकसान नहीं हो सकता। पंजाब और देश के करोड़ों लोग बाबा साहब को अपना आदर्श मानते हैं। दलित समाज के लोग तो उनको भगवान की तरह मानते हैं।

चीमा ने कहा कि पूरे पंजाब के लोग हमेशा से डॉ अंबेडकर के साथ खड़े रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बाबा साहब के बताए रास्ते चलता है। चीमा ने कहा कि आप कार्यकर्ता और पंजाब के तीन करोड़ लोग पन्नू को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम अपने जीवन की आखिरी सांस तक बाबा साहब अंबेडकर के विचारों की रक्षा करेंगे।

पन्नू को विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की चुनौती – अगर हिम्मत है तो पंजाब की धरती पर आकर दिखाओ, दूर बैठकर जहर उगलना बंद करो

आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने गुरपतवंत पन्नू पर तीखा हमला बोला और उसे चुनौती देते कहा कि अगर हिम्मत है तो पंजाब की धरती पर आकर दिखाओ फिर हम तुम्हें बताएंगे बाबा साहेब का अपमान करने वालों का क्या हश्र होता है।

उन्होंने कहा कि पन्नू ऐसे बयान देकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है लेकिन यहां के लोगों की नजर में वह एक गद्दार है। उसका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है। उसका काम ही सिर्फ नफरत फैलाना है।

ग्यासपुरा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा भय और नफ़रत फैलाने वाली विभाजनकारी शक्तियों को नकारा है। इस बार भी खारिज करेंगे। पंजाब आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। इतिहास इसका गवाह है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

मायावती 'भाजपा की अनौपचारिक प्रवक्ता' बन गई हैं: उदित राज

मायावती 'भाजपा की अनौपचारिक प्रवक्ता' बन गई हैं: उदित राज

दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया

दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 400 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च कीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 400 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च कीं

मायावती ने ओबीसी की अनदेखी को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा, जाति जनगणना को देर से उठाया गया कदम बताया

मायावती ने ओबीसी की अनदेखी को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा, जाति जनगणना को देर से उठाया गया कदम बताया

मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से तेजी से हटाने के लिए चुनाव आयोग डिजिटल डेटा का उपयोग करेगा

मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से तेजी से हटाने के लिए चुनाव आयोग डिजिटल डेटा का उपयोग करेगा

मजदूर दिवस: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गर्मी के मौसम में निर्माण श्रमिकों के लिए दोपहर में 3 घंटे का 'हीट ब्रेक' देने का आदेश दिया

मजदूर दिवस: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गर्मी के मौसम में निर्माण श्रमिकों के लिए दोपहर में 3 घंटे का 'हीट ब्रेक' देने का आदेश दिया

रेवंत रेड्डी ने जाति जनगणना के लिए तेलंगाना मॉडल का अनुसरण करने का केंद्र से आग्रह किया

रेवंत रेड्डी ने जाति जनगणना के लिए तेलंगाना मॉडल का अनुसरण करने का केंद्र से आग्रह किया

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा सरकारें सत्ता का दुरुपयोग कर रही हैं - भगवंत सिंह मान

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा सरकारें सत्ता का दुरुपयोग कर रही हैं - भगवंत सिंह मान

मलविंदर कंग का रवनीत बिट्टू पर पलटवार, पूछा - आपको हरियाणा को पानी देने की इतनी चिंता क्यों हो रही है? 

मलविंदर कंग का रवनीत बिट्टू पर पलटवार, पूछा - आपको हरियाणा को पानी देने की इतनी चिंता क्यों हो रही है? 

राहुल गांधी ने कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवार से मुलाकात की, मदद का भरोसा दिया

राहुल गांधी ने कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवार से मुलाकात की, मदद का भरोसा दिया

  --%>