राजनीति

आप सांसद मलविंदर कंग ने हरियाणा भाजपा सरकार की सख्त शब्दों में की आलोचना, कहा - पंजाब का पानी लूटने की रच रही खतरनाक साजिश

April 29, 2025

चंडीगढ़, 29 अप्रैल

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पंजाब के जल संसाधनों को लूटने के निरंतर प्रयासों के लिए भाजपा नीत हरियाणा सरकार की कड़ी आलोचना की है। कंग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब से और अधिक पानी लेने की रची जा रही साजिश की ओर इशारा किया और कहा कि पंजाब पहले से ही पानी की गंभीर कमी से जूझ रहा है। इसलिए यह प्रयास बिल्कुल अस्वीकार्य है।

कंग ने बीबीएमबी की बैठक में पंजाब के हिस्से से अधिक पानी प्राप्त करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत नए प्रस्तावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हरियाणा को मई तक समझौतों के तहत जो पानी मिलना था, वह पंजाब ने पहले ही दे दिया है। हमें आने वाले धान के सीजन में पानी की एक-एक बूंद की जरूरत है और हमारे पास एक भी बूंद अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यमुना का पानी श पंजाब को भी देने का कई बार मुद्दा उठाया है, लेकिन केंद्र सरकार सुनने को तैयार नहीं है।"

कंग ने कहा कि जल बंटवारे की व्यवस्था को बाधित करने के भाजपा के प्रयास पंजाब को उसके अधिकारों से वंचित करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों से भाजपा की विभाजनकारी रणनीति के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया और चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए पानी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल न करें।

वहीं आप के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी सहित भाजपा के नेता जल मुद्दे पर विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। गर्ग ने स्पष्ट किया कि पंजाब पहले से ही पानी की भारी कमी का सामना कर रहा है। हमारे पास अपनी जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं है और अब हरियाणा हमसे और अधिक मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पहले ही अपने हिस्से का पानी खत्म कर चुकी है और अब उसकी नजर पंजाब के बचे हुए पानी पर है।

गर्ग ने इस मुद्दे पर पंजाब भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि इतने महत्वपूर्ण मामले पर राज्य के भाजपा नेता क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं? वे स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे हैं कि वे पंजाब के लोगों के साथ हैं,  कि हरियाणा की राजनीति के साथ? यह चुप्पी पंजाब के लिए सही नहीं है। 

आप नेताओं ने भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि पार्टी का असली एजेंडा पंजाब के जल संसाधनों को कमजोर करना है और यह उनकी एक सोची-समझी रणनीति है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम पंजाब के अधिकारों की रक्षा करेंगे और भाजपा या किसी को भी पंजाब का पानी छीनने की इजाजत नहीं देंगे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

यह 'चाचा-भतीजा' की सरकार नहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार है, अब भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को कानून का सामना करना पड़ेगा: बलतेज पन्नू

यह 'चाचा-भतीजा' की सरकार नहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार है, अब भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को कानून का सामना करना पड़ेगा: बलतेज पन्नू

राजस्थान: रोज़गार उत्सव में कल 8,000 से ज़्यादा युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

राजस्थान: रोज़गार उत्सव में कल 8,000 से ज़्यादा युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

संसद के मानसून सत्र से पहले राघव चड्ढा ने जनता से सुझाव मांगे

संसद के मानसून सत्र से पहले राघव चड्ढा ने जनता से सुझाव मांगे

नकदी विवाद: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका

नकदी विवाद: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका

महाराष्ट्र सरकार ने 31,955 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पंप स्टोरेज जलविद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

महाराष्ट्र सरकार ने 31,955 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पंप स्टोरेज जलविद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

आप सरकार की अच्छी नीति और साफ नीयत ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया - हरमीत संधू

आप सरकार की अच्छी नीति और साफ नीयत ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया - हरमीत संधू

मानहानि मामले में राहुल गांधी लखनऊ की अदालत में पेश हुए, ज़मानत मिली

मानहानि मामले में राहुल गांधी लखनऊ की अदालत में पेश हुए, ज़मानत मिली

कांग्रेस ने संसद में चीन पर विस्तृत बहस की मांग की, कहा '1962 के संघर्ष के बाद भी ऐसा हुआ था'

कांग्रेस ने संसद में चीन पर विस्तृत बहस की मांग की, कहा '1962 के संघर्ष के बाद भी ऐसा हुआ था'

साबरकांठा में प्रदर्शनकारी पशुपालकों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल ने गुजरात सरकार की आलोचना की

साबरकांठा में प्रदर्शनकारी पशुपालकों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल ने गुजरात सरकार की आलोचना की

गुजरात की जेल से बिश्नोई पूरे भारत में दहशत फैला रहा है, भाजपा इसका राजनीतिक फ़ायदा उठा रही है: चीमा

गुजरात की जेल से बिश्नोई पूरे भारत में दहशत फैला रहा है, भाजपा इसका राजनीतिक फ़ायदा उठा रही है: चीमा

  --%>