चंडीगढ़

सड़कों-रेलवे को रोकना, जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं-सख़्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें : भगवंत मान

May 05, 2025

चंडीगढ़, 5 मई:

पंजाब में सड़क और रेल यातायात रोकने का ऐलान करने वाले संगठनों को सख्त चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहा कि राज्य के विकास में बाधा डालकर आम लोगों को तंग-परेशान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आज यहां से जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने के और भी बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन सिर्फ यातायात में रुकावट डालकर राज्य के विकास को पटरी से उतारने की कार्रवाई को सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे धरने-प्रदर्शनों का खामियाजा पंजाब वासियों खासकर मेहनती लोगों को भुगतना पड़ता है जो रोजमर्रा के कामकाज करके कड़ी मेहनत से अपने परिवारों का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कें बंद होने से कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मुश्किल पेश आती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गेहूं की खरीद चल रही है और फसल की ढुलाई के लिए रेल सेवा का बहाल रहना बहुत जरूरी है, जिसके कारण यातायात रोकने का फैसला राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाता है।

भगवंत सिंह मान ने कहा, “आम लोगों को तंग-परेशान करने वाले और रोजाना के कामकाज में विघ्न डालने वाले कोई भी ऐलान, धरने-प्रदर्शन या हड़तालें पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध मानी जाएंगी। पंजाब की तरक्की और खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम देने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

UT Chandigarh में दुबारा दिखा अजगर: पेड़ पर चढ़ा 7 फीट लंबा अजगर

UT Chandigarh में दुबारा दिखा अजगर: पेड़ पर चढ़ा 7 फीट लंबा अजगर

PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने भारत की पहली रोबोट-सहायता प्राप्त वासोवासोस्टॉमी की

PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने भारत की पहली रोबोट-सहायता प्राप्त वासोवासोस्टॉमी की

डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ ने वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान के साथ वन महोत्सव मनाया

डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ ने वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान के साथ वन महोत्सव मनाया

डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ ने माउंट एवरेस्ट की ऐतिहासिक चढ़ाई के लिए कैडेट पद्मा नामगेल को सम्मानित किया

डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ ने माउंट एवरेस्ट की ऐतिहासिक चढ़ाई के लिए कैडेट पद्मा नामगेल को सम्मानित किया

डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़ ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया।

डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़ ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट द्वारा मिसाली श्रम सुधार को मंज़ूरी: 95 फीसदी छोटे व्यापारियों को शर्तों की जटिलता से मिलेगी मुक्ति

मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट द्वारा मिसाली श्रम सुधार को मंज़ूरी: 95 फीसदी छोटे व्यापारियों को शर्तों की जटिलता से मिलेगी मुक्ति

पंजाब भर के आप सोशल मीडिया योद्धाओं ने सीखा 'डिजिटल वॉर' का मंत्र

पंजाब भर के आप सोशल मीडिया योद्धाओं ने सीखा 'डिजिटल वॉर' का मंत्र

मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर शोक व्यक्त

नशे के कारोबार की असली संरक्षक हैं बीजेपी : कंग

नशे के कारोबार की असली संरक्षक हैं बीजेपी : कंग

'आप' की छात्र इकाई एसैप ने शुरू किया सदस्यता अभियान, 8588833485 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी छात्र जुड़ सकता है

'आप' की छात्र इकाई एसैप ने शुरू किया सदस्यता अभियान, 8588833485 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी छात्र जुड़ सकता है

  --%>