चंडीगढ़

डॉ. जगदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया; मुख्यमंत्री मान की ओर से स्वागत

May 20, 2025

चंडीगढ़, 20 मई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के नव-नियुक्त वाइस चांसलर डॉ. जगदीप सिंह को बधाई दी।

एक संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. जगदीप सिंह के योग्य, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में यूनिवर्सिटी शैक्षणिक क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी सामान्य रूप से पंजाब और विशेष रूप से मालवा क्षेत्र का गौरव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जगदीप सिंह संस्था की पुरानी शान बहाल करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नए वाइस चांसलर की नियुक्ति यूनिवर्सिटी के लिए अभूतपूर्व विकास के नए युग की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार राज्य सरकार के ध्यान के मुख्य केंद्र हैं और शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है कि इस सार्वजनिक महत्व के क्षेत्र को वह ध्यान मिले, जिसका वह हकदार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य का उद्देश्य पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाना और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करना है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

चंडीगढ़ में MiG-21 को अंतिम सलामी देने से पहले सूर्यकिरण टीम एयर शो करेगी

चंडीगढ़ में MiG-21 को अंतिम सलामी देने से पहले सूर्यकिरण टीम एयर शो करेगी

2000 युवाओं को मिलेगा रोज़गार,पंजाब सरकार का बेरोजगारी पर वार

2000 युवाओं को मिलेगा रोज़गार,पंजाब सरकार का बेरोजगारी पर वार

मुख्यमंत्री द्वारा गांवों के विकास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा

मुख्यमंत्री द्वारा गांवों के विकास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर और अधिकतम मुआवज़ा देने का वादा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर और अधिकतम मुआवज़ा देने का वादा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगभग एक हफ़्ते अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छुट्टी मिल गई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगभग एक हफ़्ते अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छुट्टी मिल गई

पंजाब के राज्यपाल ने कहा, बाढ़ प्रभावित लोगों की पीड़ा कम करने में केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ेगा

पंजाब के राज्यपाल ने कहा, बाढ़ प्रभावित लोगों की पीड़ा कम करने में केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ेगा

प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण कैबिनेट बैठक रद्द

पंजाब के मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण कैबिनेट बैठक रद्द

पंजाब के राज्यपाल ने शिवराज सिंह चौहान को बाढ़ रिपोर्ट सौंपी

पंजाब के राज्यपाल ने शिवराज सिंह चौहान को बाढ़ रिपोर्ट सौंपी

  --%>