राजनीति

सांसद अरोड़ा ने शहर में 70 दिनों में हुए विकास कार्यों पर डाला प्रकाश 

June 10, 2025

लुधियाना, 10 जून, 2025:

लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने राजगुरु नगर (वार्ड नंबर 58) के निवासियों के साथ चुनावी बैठक की।

इस बैठक को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने बतौर राज्यसभा सांसद अपने तीन साल के कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया और शहर में 70 दिनों में हुए चौगुने विकास कार्यों का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि उनके प्रयासों से 30 साल से लंबित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की छह योजनाएं- राजगुरु नगर, महर्षि वाल्मीकि नगर, शहीद भगत सिंह नगर, भारत नगर एक्सटेंशन, संत ईशर सिंह नगर और सुखदेव एन्क्लेव नगर निगम को हस्तांतरित की गई।

अरोड़ा ने कहा कि उनके प्रयासों से 75 साल बाद लाल लकीर के करीब 1600 निवासियों को मालिकाना हक मिला है और हीरो बेकरी पुल पर दोनों तरफ आवाजाही शुरू हो गई है, जिस के लिए 5 साल से मांग की जा रही थी। इसके अलावा स्थानीय निवासियों के लिए शहीद भगत सिंह नगर और मॉडल टाउन एक्सटेंशन में दो सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि उनके प्रयासों से ऋषि नगर के एक्स वाई जेड ब्लॉक में 2016 संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है - यह कार्य 40 वर्षों से लंबित था। 

अपनी उपलब्धियों पर अधिक प्रकाश डालते हुए अरोड़ा ने कहा कि 15 एडवांस्ड सुपर सक्शन मशीनों के माध्यम से निवासियों को सीवरेज की समस्या से राहत मिली है। बिजली की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से शहर भर में लगभग 250 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। साथ ही, उन्होंने बेहतर परिवहन के लिए शहर में 250 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और मरम्मत के अलावा सार्वजनिक सुरक्षा और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में 8,200 स्ट्रीट लाइटें लगाने की सुविधा प्रदान की। 

अरोड़ा ने कहा कि शहर के पार्कों का भी नवीनीकरण किया गया है और इसके अलावा इस्कॉन जनपथ के सामने वाली सड़क का नाम बदलकर 'एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद मार्ग' कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मच्छरों और डेंगू के खतरे से निपटने के लिए शहर भर में फॉगिंग काफी पहले (2.5 महीने पहले) शुरू कर दी गई थी।

अपनी उपलब्धियों के अलावा, अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों और “जन-हितैषी” नीतियों और कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से 19 जून को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि और अधिक विकास हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी उपचुनाव में जीतने पर वे चार गुना अधिक काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रदीप चौधरी और नगर पार्षद सतनाम सिंह सनी मास्टर भी मौजूद थे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों को नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों को नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

'लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत': राहुल के 'वोट मिटाने' के दावे पर प्रियंका गांधी

'लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत': राहुल के 'वोट मिटाने' के दावे पर प्रियंका गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बूथों पर 'सुनियोजित' तरीके से वोट काटे जाने का दावा किया, कानूनी प्रक्रिया के सवाल को टाला

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बूथों पर 'सुनियोजित' तरीके से वोट काटे जाने का दावा किया, कानूनी प्रक्रिया के सवाल को टाला

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश ने संविदा कर्मियों को 5,000 रुपये हस्तांतरित किए

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश ने संविदा कर्मियों को 5,000 रुपये हस्तांतरित किए

राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 301 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 301 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

आप गोवा जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में, कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए तालुका प्रभारी नियुक्त

आप गोवा जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में, कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए तालुका प्रभारी नियुक्त

'फोटो खिंचवाने के लिए पंजाब, बाढ़ सहायता के लिए हिमाचल': भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

'फोटो खिंचवाने के लिए पंजाब, बाढ़ सहायता के लिए हिमाचल': भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

  --%>