राजनीति

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पुराने कांग्रेसी नेता सुनील कपूर 'आप' में शामिल

June 10, 2025

लुधियाना, 10 जून 

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कपूर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनके आप में शामिल होने से निश्चित तौर पर पार्टी को एक मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार शाम को एक जनसभा के दौरान सुनील कपूर को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सुनील कपूर लुधियाना के बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट विधानसभा से तीन बार विधायक रहें स्वर्गीय लाला सरदारी लाल कपूर के पोते हैं। सरदारी लाल कपूर को पंजाब के महात्मा गांधी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पंजाब की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सुनील कपूर की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम की पूर्व काउंसलर रह चुकी है। जिसके कारण उनके परिवार का स्थानीय स्तर पर जनता के बीच अभी भी गहरा जुड़ाव है। इनके परिवार का अभी भी लुधियाना की राजनीति में बड़ा प्रभाव है। इनके कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने से 19 जून को होने वाले उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को वोटों के हिसाब से काफी फायदा पहुंचेगा।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवार मैदान में

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवार मैदान में

तरनतारन उपचुनाव: फ्रीडम फाइटर परिवारों ने किया 'आप' उम्मीदवार हरमीत संधू का समर्थन

तरनतारन उपचुनाव: फ्रीडम फाइटर परिवारों ने किया 'आप' उम्मीदवार हरमीत संधू का समर्थन

तरनतारन उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, हलके के सैकड़ों युवा 'आप' में हुए शामिल

तरनतारन उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, हलके के सैकड़ों युवा 'आप' में हुए शामिल

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा

जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि सभी राजनीतिक दलों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ हाथ मिला लिया है

जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि सभी राजनीतिक दलों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ हाथ मिला लिया है

बंगाल में विशेष सर्वेक्षण (SIR): तीन दिनों में 2.10 करोड़ गणना फॉर्म वितरित

बंगाल में विशेष सर्वेक्षण (SIR): तीन दिनों में 2.10 करोड़ गणना फॉर्म वितरित

हम सरकारी संस्थान खरीद रहे हैं, अकालियों-कांग्रेसियों ने सिर्फ बेचे: शैरी कलसी

हम सरकारी संस्थान खरीद रहे हैं, अकालियों-कांग्रेसियों ने सिर्फ बेचे: शैरी कलसी

2009-2017 की अवधि के दौरान बंगाल के सीमावर्ती ज़िलों में मतदाता सूची में 21.8 प्रतिशत की वृद्धि: चुनाव आयोग के आँकड़े

2009-2017 की अवधि के दौरान बंगाल के सीमावर्ती ज़िलों में मतदाता सूची में 21.8 प्रतिशत की वृद्धि: चुनाव आयोग के आँकड़े

कोई भी माफ़ी वड़िंग के जातिगत अहंकार को मिटा नहीं सकती; पंजाब गुरुओं और समानता की धरती है, वड़िंग जैसे लोगों को राजनीति में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: संधू

कोई भी माफ़ी वड़िंग के जातिगत अहंकार को मिटा नहीं सकती; पंजाब गुरुओं और समानता की धरती है, वड़िंग जैसे लोगों को राजनीति में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: संधू

बिहार चुनाव: पहले चरण के लिए प्रचार आज समाप्त, चुनाव आयोग 6 नवंबर को मतदान की तैयारी में

बिहार चुनाव: पहले चरण के लिए प्रचार आज समाप्त, चुनाव आयोग 6 नवंबर को मतदान की तैयारी में

  --%>