राजनीति

आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा, कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सभी नेताओं का पार्टी में किया स्वागत

June 11, 2025

लुधियाना, 11 जून 

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस भाजपा और अकाली को छोड़कर रोज सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को भी इन रिवायती पार्टियों से जुड़े 100 से ज्यादा लोग आप में शामिल हुए।

आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी के कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और आप पंजाब के महासचिव डॉ सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप नेता सुरिंदर कल्याण, सिम्मी चोपड़ा और रंजीत सिंह बांठ विशेष रूप से मौजूद रहें। इन्हीं के प्रयासों और मेहनत की बदौलत आज इतनी बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सर्कल प्रधान रमनदीप सिंह अपने साथी परमवीर सिंह, अवतार सिंह, अंकुश बजाज, चेतन मोंगा, गुरजीत सिंह कुलदीप ग्रेवाल, बलविंदर सिंह कुलदीप सिंह करमवीर चौधरी और अर्शदीप सिंह समेत करीब 40 लोगों के साथ कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए।

श्री गुरु रविदास सेवा सोसायटी के चेयरमैन तुलसी राम, कैशियर अशोक कुमार, उप-कैशियर महावीर फौजी, प्रधान सतीश कुमार, सेक्रेटरी हरवंश लाल ज्ञानी और उप सेक्रेटरी डॉ रंजीत कुमार समेत 20 लोग पार्टी में शामिल हुए।

इनके अलावा लुधियाना एंटी करप्शन फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव मेंबर राजन कुंद्रा भी आप में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 65 से भानू किरण, रंजना भसीन, प्रिया सोढ़ी और ईशा बस्सी भी पार्टी में शामिल हुईं।

आप में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित होकर हमने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले तीन साल से हमारे घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जिसके कारण हमें काफी आर्थिक राहत मिली है। वहीं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार होने से भी हमारा आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है।

सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नितियों और आप सरकार के पिछले तीन सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर रोज सैंकड़ों लोग रोज पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने का मन बना लिया है। हमारी कोशिश जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए है। आप उम्मीदवार की जीत को लेकर किसी के भी मन में कोई संशय नहीं है। उनका बड़े मार्जिन से जीतना तय है। कांग्रेस और भाजपा दूसरे नंबर के लिए लड़ रहे हैं।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों को नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों को नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

'लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत': राहुल के 'वोट मिटाने' के दावे पर प्रियंका गांधी

'लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत': राहुल के 'वोट मिटाने' के दावे पर प्रियंका गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बूथों पर 'सुनियोजित' तरीके से वोट काटे जाने का दावा किया, कानूनी प्रक्रिया के सवाल को टाला

राहुल गांधी ने कांग्रेस के बूथों पर 'सुनियोजित' तरीके से वोट काटे जाने का दावा किया, कानूनी प्रक्रिया के सवाल को टाला

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश ने संविदा कर्मियों को 5,000 रुपये हस्तांतरित किए

विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम नीतीश ने संविदा कर्मियों को 5,000 रुपये हस्तांतरित किए

राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 301 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 301 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

आप गोवा जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में, कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए तालुका प्रभारी नियुक्त

आप गोवा जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में, कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए तालुका प्रभारी नियुक्त

'फोटो खिंचवाने के लिए पंजाब, बाढ़ सहायता के लिए हिमाचल': भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

'फोटो खिंचवाने के लिए पंजाब, बाढ़ सहायता के लिए हिमाचल': भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटर्नशिप नियुक्ति पत्र वितरित किए

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

चुनाव आयोग ने चुनावी मौसम से पहले मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला शुरू की

  --%>