पंजाबी

पंजाब भाजपा को मिला नया कार्यकारी नेतृत्व, अश्वनी शर्मा को कार्यकारिणी प्रधान नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह: एन के वर्मा

July 08, 2025
चंडीगढ़, 8 जुलाई
पंजाब भाजपा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए श्री अश्वनी शर्मा, विधायक पठानकोट, को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारिणी प्रधान) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के अनुभवी नेतृत्व को पुनः सक्रिय भूमिका में लाकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाली है।

अश्वनी शर्मा का पार्टी में लम्बा और समर्पित योगदान रहा है। वे पूर्व में भाजपा पंजाब अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने कई मोर्चों पर सफलता प्राप्त की थी। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा लीगल सेल पंजाब के कनवीनर श्री एन.के. वर्मा ने श्री शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, यह हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। अश्वनी शर्मा जी ने हमेशा संगठन के हर स्तर पर सकारात्मक संवाद और सहयोग का वातावरण बनाया। श्री एन के वर्मा ने बताया कि लीगल सेल के कनवीनर के रूप में उनकी नियुक्ति भी श्री अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हुई थी और हर कदम पर उन्होंने बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन और समर्थन दिया।

वर्मा ने यह भी बताया कि श्री शर्मा का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मधुर संबंध रहा है और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को फिर मिलेगा। उनका यह पुनः आगमन संगठनात्मक दृष्टिकोण से भाजपा पंजाब को और अधिक मजबूत करेगा ओर 2027 में होने वाले विधान सभा इलेक्शन में इनकी नियुक्ति से बीजेपी, पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाएगी।

भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्री शर्मा की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; 5 किलो हेरोइन ज़ब्त

पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; 5 किलो हेरोइन ज़ब्त

उड़ता पंजाब अब नहीं रहा! 'सेवा' और 'चढ़ती कला' की भावना से ओतप्रोत युवा, बाढ़ से तबाह राज्य के जीवन और पुनरुद्धार में मददगार

उड़ता पंजाब अब नहीं रहा! 'सेवा' और 'चढ़ती कला' की भावना से ओतप्रोत युवा, बाढ़ से तबाह राज्य के जीवन और पुनरुद्धार में मददगार

पंजाब के मंत्री का कहना है कि बाढ़ से 4,658 किलोमीटर सड़कें और 68 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पंजाब के मंत्री का कहना है कि बाढ़ से 4,658 किलोमीटर सड़कें और 68 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया

पंजाब में 172 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य

पंजाब में 172 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य

डीबीयू विज़न टेक फेस्ट 2025: पीसीटीई बदोवाल, लुधियाना ने जीता प्रथम पुरस्कार

डीबीयू विज़न टेक फेस्ट 2025: पीसीटीई बदोवाल, लुधियाना ने जीता प्रथम पुरस्कार

पंजाब में 5G दूरसंचार बुनियादी ढांचे की चोरी पर कार्रवाई; 61 गिरफ्तार

पंजाब में 5G दूरसंचार बुनियादी ढांचे की चोरी पर कार्रवाई; 61 गिरफ्तार

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुखार और त्वचा संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के नए निर्देश

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुखार और त्वचा संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के नए निर्देश

देश भगत यूनिवर्सिटी में 'एक घंटा खेल के मैदान में' तहत दस दिवसीय खेल उत्सव

देश भगत यूनिवर्सिटी में 'एक घंटा खेल के मैदान में' तहत दस दिवसीय खेल उत्सव

हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार

हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार

  --%>