श्री आनंदपुर साहिब, 6 अक्टूबर
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पवित्र शहर श्री आनंदपुर साहिब में 18 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा।
इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि वाहेगुरु ने उन्हें इस सेवा का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के पवित्र शहर ने हमेशा इतिहास रचा है क्योंकि इस धरती ने न केवल पंजाब और सिखों के इतिहास को नया रूप दिया है, बल्कि भारत के इतिहास को भी बड़ा मोड़ दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी ऐतिहासिक धरती पर दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी।