श्री फतेहगढ़ साहिब/27 अक्टूबर:
(रविंदर सिंह ढींडसा)
प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" - 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ आज दिनांक 27.10.2025 को मण्डल कार्यालय परिसर, अम्बाला छावनी में मण्डल रेल प्रबंधक, विनोद भाटिया द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ग्रहण करवा कर किया गया। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक, देवी सिंह मीणा तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।