Sunday, September 14, 2025  

ਪੰਜਾਬ

मान सरकार के नेतृत्व में मजबूत हो रहा है पंजाब का लोकतंत्र, पंचायती राजव्यवस्था को मिल रहा है बढ़ावा - नील गर्ग

April 25, 2025

चंडीगढ़, 25 अप्रैल 

पंचायती चुनावों में सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए पंचायतों को मान सरकार द्वारा 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि आप सरकार पंजाब के गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

नील गर्ग ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब का लोकतंत्र मजबूत बना रही है और पंचायती राजव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पंजाब के लोगों ने सर्वसम्मति से गांव का सरपंच चुनने के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील का समर्थन किया जिसके कारण पंजाब में पहली बार करीब 3000 से ज्यादा पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने गए। 

घोषणा के समय मुख्यमंत्री ने वादा किया था की सर्वसम्मति से सरपंच चुने वाले पंचायतों को विकास के लिए लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अब मुख्यमंत्री मान ने अपने उस वादे को पूरा करना शुरू कर दिया है। सरकार ने इसके लिए 150 करोड़ रुपए का आवंटन किया है जिसमें करीब 15 करोड़ रुपए अभी तक बांटे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और कई कैबिनेट मंत्रियों ने खुद सरपंचों को 5-5 लाख रुपए के चेक सौंपे हैं।

उन्होंने कहा कि इन पैसों से गांवों के विकास कार्यों में तेजी आएगी और पंचायतें खुद फैसला लेने में सक्षम हो सकेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा भी था कि पंचायत पिंड का होना चाहिए, पार्टी का नहीं और अब लोग गांवों में पार्टी बाजी से उपर उठकर गांवों के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और आपस में राय-मशविरा कर ग्रामीण समस्याओं को सुलझा रहे हैं।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

डीबीयू ने स्वयं (स्वयं) स्थानीय चैप्टर के सहयोग से

डीबीयू ने स्वयं (स्वयं) स्थानीय चैप्टर के सहयोग से "स्वयं और स्वयं प्रभा" पर जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन

देश भगत विश्वविद्यालय ने समृद्ध अभिविन्यास कार्यक्रम में पीएचडी विद्वानों का किया स्वागत

देश भगत विश्वविद्यालय ने समृद्ध अभिविन्यास कार्यक्रम में पीएचडी विद्वानों का किया स्वागत

अंतर-मंडलीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप टीम इवेंट-2025 में अम्बाला मण्डल का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

अंतर-मंडलीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप टीम इवेंट-2025 में अम्बाला मण्डल का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

पंजाब: भारत-पाक सीमा पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

पंजाब: भारत-पाक सीमा पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 27 पिस्तौलें ज़ब्त कीं

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 27 पिस्तौलें ज़ब्त कीं

पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पंजाब में बाढ़ का पानी कम होने के साथ, धर्मार्थ संस्थाएँ दीर्घकालिक पुनर्वास पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

पंजाब में बाढ़ का पानी कम होने के साथ, धर्मार्थ संस्थाएँ दीर्घकालिक पुनर्वास पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

पंजाब में 12 किलो हेरोइन ज़ब्त, चार गिरफ्तार

पंजाब में 12 किलो हेरोइन ज़ब्त, चार गिरफ्तार

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख ने पंजाब के जालंधर में बाढ़ राहत कार्यों का नेतृत्व किया

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख ने पंजाब के जालंधर में बाढ़ राहत कार्यों का नेतृत्व किया

देश भगत विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में कर रहे हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन

देश भगत विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में कर रहे हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन