Wednesday, September 17, 2025  

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

नशे के कारोबार की असली संरक्षक हैं बीजेपी : कंग

May 28, 2025

चंडीगढ़, 28 मई

पटियाला से भारतीय जनता पार्टी के एक काउंसलर अनुज खोसला द्वारा नशा तस्कर की जमानत बांड भरने पर भाजपा बुरी तरह घिर गई है। 'आप' सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि भाजपा पंजाब के नशा तस्करों की असली संरक्षक है। उसके नेता लगातार तस्करों का बचाव कर रहे हैं और उसे राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं।

कंग ने मीडिया को अनुज खोसला की भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ के साथ तस्वीर दिखाई जिसमें यह स्पष्ट दिख रहा है कि खोसला कैप्टन और चुघ के करीबी हैं।

कंग ने कहा कि अनुज खोसला कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद नजदीकी है। वह उनके पटियाला के सभी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। भाजपा के सभी बड़े नेताओं के साथ इसके अच्छे संबंध हैं। भाजपा की सभाओं में वह अक्सर दिखाई देता है।

दरअसल बीजेपी के काउंसलर ने 29 मार्च 2025 को नशा तस्करी के आरोप में एनडीपीएस के तहत खुशजोत सिंह पर दर्ज एफआईआर मामले में उसकी जमानत करवाने के लिए भाजपा पार्षद अनुज खोसला जमानत के लिए एफिडेविट भरा था।

कंग ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे को जड़ से खत्म करने के लिए युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कारण आज पूरा पंजाब नशा और नशा तस्करों के खिलाफ खड़ा है। वहीं भाजपा के नेता ड्रग्स तस्करों की जमानत कराने में लगे हैं। दरअसल भाजपा नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म हो क्योंकि उसके कई नेताओं के नशा तस्करों के साथ गहरे संबंध है।

उन्होंने कहा कि कि आज पंजाब में जो नशे की समस्या है उसके बीज अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने ही बोए था। इन लोगों ने नशा तस्करों को संरक्षण देकर हजारों युवाओं के भविष्य बर्बाद किए और हजारों घर तबाह किए। इन लोगों ने अपने आर्थिक फायदे के लिए नशा कारोबारियों के साथ हाथ मिलाया और मिलकर उनके को बढ़ावा दिया। आज उसी का परिणाम पंजाब झेल रहा है। 

कंग ने कहा कि आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। रोज सैकड़ों नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो महीने में 10 हजार से ज्यादा तस्करों को पकड़कर जेल भेजा गया है और हजारों किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

नशा के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का आदेश बिल्कुल स्पष्ट है। चाहे एसएसपी और एसएचओ जैसे बड़े पुलिस अधिकारी हो या राजनेताओं से जुड़े नशा कारोबारी, सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नशा, अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति मान सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे मामलों में कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

 
 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

मुख्यमंत्री द्वारा गांवों के विकास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा

मुख्यमंत्री द्वारा गांवों के विकास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर और अधिकतम मुआवज़ा देने का वादा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर और अधिकतम मुआवज़ा देने का वादा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगभग एक हफ़्ते अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छुट्टी मिल गई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगभग एक हफ़्ते अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छुट्टी मिल गई

पंजाब के राज्यपाल ने कहा, बाढ़ प्रभावित लोगों की पीड़ा कम करने में केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ेगा

पंजाब के राज्यपाल ने कहा, बाढ़ प्रभावित लोगों की पीड़ा कम करने में केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ेगा

प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण कैबिनेट बैठक रद्द

पंजाब के मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण कैबिनेट बैठक रद्द

पंजाब के राज्यपाल ने शिवराज सिंह चौहान को बाढ़ रिपोर्ट सौंपी

पंजाब के राज्यपाल ने शिवराज सिंह चौहान को बाढ़ रिपोर्ट सौंपी

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश जारी; कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश जारी; कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

बाढ़ के मद्देनज़र डीएवीसी की एनएसएस यूनिट ने बाढ़ राहत दान अभियान का आयोजन किया

बाढ़ के मद्देनज़र डीएवीसी की एनएसएस यूनिट ने बाढ़ राहत दान अभियान का आयोजन किया