चंडीगढ़, 16 सितंबर
भारत सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान भेजने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़ा ऐतराज जताया है।
मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर किया कि यह समझना बहुत मुश्किल है कि क्या भाजपा की नीति पाकिस्तान के खिलाफ है या अपने ही लोगों के खिलाफ। उन्होंने कहा कि इससे मोदी सरकार का पंजाब विरोधी रवैया झलकता है। उन्होंने कहा कि अगर एक पाकिस्तानी अभिनेत्री किसी पंजाबी अभिनेता के साथ फिल्म करती है, तो केंद्र सरकार उस फिल्म पर प्रतिबंध लगा देती है और पंजाबियों को गद्दार करार देती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार के सौतेले मां जैसे व्यवहार से हमारी फिल्म इंडस्ट्री और पंजाबी कलाकारों को नुकसान हो रहा है।